{"_id":"5f647bc78ebc3e32ab758eee","slug":"not-getting-full-sleep-can-be-harmful-for-the-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूरी नींद न लेना दिल के लिए हो सकता है नुकसानदेह, बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पूरी नींद न लेना दिल के लिए हो सकता है नुकसानदेह, बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना आवश्यक होता है। प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी न हो पाना हमारी पूरी दिनचर्या को प्रभावित करता है, न तो हम वक्त पर काम कर पाते हैं और न ही सही वक्त पर व्यायाम कर पाते हैं न नाश्ता, जिसका विपरीत असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। सही समय पर न सोना या रात को देर तक जागना, न केवल स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियों की वजह होता है, बल्कि इससे कई गंभीर रोगों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हमारा शरीर एक बायोलॉजिकल क्लॉक के अनुसार काम करता है। जब हम सही समय पर नहीं सोते या खाना नहीं खाते हैं, तो शरीर का ये चक्र बिगड़ जाता है, जिससे कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते है कि क्यों नहीं पूरी होती है नींद और इसके क्या नुकसान हैं...
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
आज के टाइम में काम के दबाव के कारण भी लोग सही से पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। जो लोग रात की शिफ्ट में काम करते हैं, उनके लिए ये समस्या और भी बढ़ जाती है। आज के समय में ज्यादातर युवा यहां तक कि कम उम्र के बच्चे भी घंटों मोबाइल या लैपटॉप में लगे रहते हैं, जिसकी वजह से देर रात तक जागते रहते हैं। सही समय पर नींद न लेने के कारण अनिद्रा (Insomnia) की समस्या होने लगती है, जिसकी वजह से कई बीमारियां जन्म लेने लगती हैं।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
जो लोग किसी काम की वजह से पूरी नींद नहीं ले पाते हैं या फिर लापरवाही के कारण समय पर नहीं सोते हैं, उनपर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बुरा प्रभाव पड़ता है। जैसे नींद पूरी न होने के कारण चिड़चिड़ापन, तनाव, सही से निर्णय न ले पाना, शारीरिक थकान का अनुभव होना आदि। इतना ही नहीं, इसके अलावा कई गंभीर रोग भी होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नींद पूरी ना होने पर इसका असर पूरी दिनचर्या पर पड़ता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर की समस्या (रक्तचाप), दिल से संबंधित बीमारी और साथ ही मस्तिष्क पर भी इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। नींद पूरी न होने की वजह से हमारा शरीर एक्टिव नहीं रहता है, जिसके कारण रक्त का प्रवाह बाधित होता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आज के समय में 35 साल तक के युवाओं में हार्ट से जुड़ी समस्याओं के होने की एक बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल भी है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपनी जीवनशैली में सुधार करना आवश्यक है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।