फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महिला के शरीर में पेशाब की जगह बन रही शराब, आखिर क्या है कारण कि डॉक्टर भी हो गए हैरान

Thu, 27 Feb 2020 11:21 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
OMG this US woman becomes first known living person to urinate alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

व्यक्ति के शरीर में पानी का एक चक्र चलता है। हम पानी या अन्य पेय पीते हैं और पसीने या पेशाब(मूत्र/यूरीन) के रूप में इसे शरीर के बाहर निकालते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि किसी के शरीर में पेशाब की जगह अल्कोहल बनने लगे! अमेरिका की 61 वर्षीय महिला के साथ ऐसा ही हो रहा है, जिसके बाद डॉक्टर भी हैरान हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह दुनिया का ऐसा पहला मामला है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: 

OMG this US woman becomes first known living person to urinate alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका की पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के अस्पताल में यह मामला सामने आया है, जहां 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शरीर में शराब यानी अल्कोहल बन रहा है। इसे वैज्ञानिक भाषा में यूरिनरी ऑटो-ब्रेवरी सिंड्रोम कहते हैं। ऐसे मामले में ब्लेडर में अल्कोहल बनता है। दरअसल, यह बुजुर्ग महिला सिरोसिस और डायबिटीज से जूझ रही हैं। उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन डोनर नहीं मिलने के कारण यह नहीं हो पाया। महिला को अल्कोहल एब्यूज ट्रीटमेंट की सलाह दी गई है।

OMG this US woman becomes first known living person to urinate alcohol
सांकेतिक तस्वीर

ब्लड टेस्ट ने भी चौंकाया 
यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग मेडिकल सेंटर में इस महिला की कई तरह की जांच की गईं। जांच में सारेटेस्ट पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में डॉक्टरों को इस बात का संदेह है कि महिला शराब पीने की बात को छिपा रही है। महिला का जब ब्लड टेस्ट कराया गया तो उसके ब्लड में अल्कोहल के प्रमाण नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
OMG this US woman becomes first known living person to urinate alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन जर्नल में इस केस की रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि महिला की यूरिन में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा निकली है, जिसे हाइपरग्लाइकोसूरिया कहते हैं।  डायबिटीज की मरीज होने के कारण महिला के यूरीन में शुगर की मात्रा ज्यादा पाई गई। 

विज्ञापन
OMG this US woman becomes first known living person to urinate alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शोधकर्ताओं का कहना है कि महिला के ब्लेडर में काफी मात्रा में यीस्ट जमा हैं, जो शुगर (ग्लूकोज) को एथेनॉल में बदल रहे हैं। ग्लूकोज को एथेनॉल में बदलना की प्रक्रिया जारी रहने के कारण ब्लेडर में एथेनॉल यानी अल्कोहल का स्तर बढ़ता गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed