सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Heart Disease: बढ़ते हार्ट अटैक के पीछे कहीं खाने का तेल तो नहीं है जिम्मेदार? ये तेल पाए गए सबसे नुकसानदायक

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Apr 2025 02:08 PM IST
सार

अध्ययनों में कहा जाता रहा है कि हम खाने में जिस तेल का इस्तेमाल करते हैं उसका भी हृदय स्वास्थ्य पर सीधा असर हो सकता है। क्या आप जिस तेल का सेवन करते हैं वह स्वस्थ और पौष्टिक है, कहीं बढ़ते हार्ट अटैक के पीछे खाने का तेल तो जिम्मेदार नहीं है?

विज्ञापन
palm and refined oil bad for health know heart-healthy oils for home cooking
खाने के तेल का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

हृदय रोग और हार्ट अटैक के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अब 20 से कम उम्र के लोग भी न सिर्फ हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं, बल्कि कई लोगों की मौत भी हुई है। लंबे समय से चली आ रही अवधारणा कि जो लोग फिट होते हैं या नियमित रूप से योग व्यायाम करते हैं, उन्हें हृदय रोगों का खतरा कम होता है अब इसपर भी सवाल उठने लगे हैं।



ऐसे कई मामले देखे गए हैं जिसमें रोज घंटों व्यायाम करने वाले, क्रिकेट जैसा फिटनेस आधारित खेल-खेलने वाले लोगों को भी हार्ट अटैक हो रहा है। ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर इसके लिए कौन से कारण जिम्मेदार हैं? 

कुछ अध्ययनों में कहा जाता रहा है कि हम खाने में जिस तेल का इस्तेमाल करते हैं उसका भी हृदय स्वास्थ्य पर सीधा असर हो सकता है। क्या आप जिस तेल का सेवन करते हैं वह स्वस्थ और पौष्टिक है, कहीं बढ़ते हार्ट अटैक के पीछे खाने का तेल तो जिम्मेदार नहीं है ?


(ये भी पढ़िए: क्या सिर्फ व्यायाम और अच्छी फिटनेस हृदय को स्वस्थ रखने के लिए काफी नहीं?)

Trending Videos
palm and refined oil bad for health know heart-healthy oils for home cooking
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए लें स्वस्थ आहार - फोटो : Freepik.com

हृदय को स्वस्थ रखने में तेलों की भूमिका

खाने के तेल (कुकिंग ऑयल) का आपके हृदय स्वास्थ्य पर क्या असर होता है? इसे समझने के लिए हार्वर्ड हेल्थ के विशेषज्ञों की टीम ने अध्ययन किया।

शोधकर्ताओं ने हृदय सहित संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए रिफाइंड तेलों के इस्तेमाल को नुकसानदायक पाया है। असल में इन तेलों की उच्च तापमान पर प्रोसेसिंग की जाती है, जिसके कारण इनमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के तेलों में हानिकारक ट्रांस फैट की भी अधिक मात्रा होती है जिसके कारण शरीर में इंफ्लामेशन (सूजन) बढ़ने की दिक्कत हो सकती है, जिसे हृदय रोगों का प्रमुख कारण माना जाता रहा है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अधिक मात्रा में रिफाइंड तेलों का सेवन करते हैं उनमें हृदय की समस्याओं का जोखिम काफी अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
palm and refined oil bad for health know heart-healthy oils for home cooking
तेलों के स्मोक प्वाइंट का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

स्मोक पॉइंट का खेल समझिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप किस तेल का सेवन करते हैं इसका तो हार्ट हेल्थ पर असर होता ही है, साथ ही तेल के स्मोक पॉइंट की भी बढ़ती बीमारियों में महत्वपूर्ण भूमिका देखी जाती रही है। स्मोक पॉइंट उस तापमान को कहा जाता है जिस पर तेल जलना और धुआं देना शुरू करता है। हाई हीट प्वाइंट पर पहुंचने पर इसके स्वास्थ्य दुष्प्रभाव बढ़ने का खतरा रहता है। 

कुछ तेलों से उच्च ताप पर खाना पकाने के नुकसान हो सकते हैं जैस- अलसी, पॉम ऑयल का स्मोक प्वाइंट कम होता है, ऐसे में अगर आप इनका खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो इससे कम तापमान पर ही इसका ब्रेकडाउन शुरू हो सकता है। इसके दुष्प्रभावों के कारण शरीर में फ्री रेडिकल्स और इंफ्लामेशन बढ़ने का खतरा रहता है।

palm and refined oil bad for health know heart-healthy oils for home cooking
कौन से तेल सेहत के लिए अच्छे? - फोटो : freepik.com

कौन से तेल सेहत के लिए ठीक नहीं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए उन तेलों से बचना चाहिए जिनमें सेचुरेटेड और ट्रांस फैट की अधिक मात्रा हो। पाम ऑयल और कुछ प्रोसेस्ड  वनस्पति तेलों  में इसकी अधिकता होती है। विशेष रूप से पॉम ऑयल में संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है, जिससे एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है जिससे हृदय रोगों के जोखिम भी अधिक होता है।

विज्ञापन
palm and refined oil bad for health know heart-healthy oils for home cooking
खाने के लिए हेल्दी तेल - फोटो : Freepik.com

किन तेलों को माना जाता है हेल्दी?

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए कौन सा तेल खाना लाभकारी हो सकता है, इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर तेल आपके लिए अच्छा विकल्प माने जाते हैं। यही कारण है कि ऑलिव ऑयल और एवोकाडो ऑयल का मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है।

एक अध्ययन में पाया गया कि अगर खाने में सूरजमुखी के तेल को शामिल किया जाए तो इससे कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को कम करने के साथ सूजन, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने में मदद मिल सकती है।



-------------
स्रोत और संदर्भ
Choosing heart-healthy oils for home cooking


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed