सब्सक्राइब करें

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने 10 माह की ऑर्गन डोनर एलिन को किया याद, जानिए भारत में अंगदान की असली स्थिति

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Feb 2026 07:18 PM IST
सार

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भी एलिन के परिवार के प्रति संवेदना जताई और अंगदान को बढ़ावा देने की अपील की। आइए भारत में अंगदान की स्थिति और चुनौतियों पर एक नजर डाल लेते हैं।

विज्ञापन
pm modi mann ki baat organ donor Alin Sherin Abraham story organ donation statistics and challenges in india
मन की बात में 10 माह की डोनर एलिन का जिक्र - फोटो : Amarujala.com

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (22 फरवरी) को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने एआई और तकनीकी विकास के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की। कार्यक्रम के एक हिस्से में प्रधानमंत्री ने केरल की 10 महीने की अंगदाता एलिन शेरिन अब्राहम की कहानी भी साझा की। गौरतलब है कि हाल ही एक सड़क दुर्घटना में एलिन और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसे  कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 13 फरवरी को डॉक्टरों ने बच्ची को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।



बाद में परिवार ने बच्ची के अंगदान का फैसला किया ताकि किसी और की जरूरत पड़ने पर जान बचाई जा सके। बच्ची का लिवर, दोनों किडनी, हार्ट वाल्व और आंखें दान की गई हैं, इससे पांच मरीजों को नया जीवन मिलेगा। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने भी माता-पिता के इस फैसले की सराहना की और कहा थी कि वह परिवार के दुख में सहभागी हैं।

आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भी एलिन के परिवार के प्रति संवेदना जताई और अंगदान को बढ़ावा देने की अपील की। आइए जान लेते हैं कि भारत में अंगदान की फिलहाल क्या स्थिति है?

Trending Videos
pm modi mann ki baat organ donor Alin Sherin Abraham story organ donation statistics and challenges in india
पीएम मोदी और मन की बात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पीएम ने जताई एलिन के परिवार के प्रति संवेदना

देश में अंगदान और इससे संबंधित चुनौतियों के बारे में जानने से पहले जान लेते हैं कि आज पीएम ने इस विषय को लेकर क्या कहा?

'मन की बात' में बोलते हुए पीएम मोदी ने एलिन के परिवार के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा, "किसी भी मां-बाप के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं होता और जब बच्चा बहुत छोटा हो, तो दर्द और भी गहरा होता है। कुछ दिन पहले ही हमने केरल की एक मासूम बच्ची एलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया। कितने सपने और खुशियां अधूरी रह गईं। उसके माता-पिता जिस दर्द से गुजर रहे होंगे वह शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

हालांकि इतने गम के बीच भी एलिन के माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति सम्मान से भर गया है।माता-पिता ने बच्ची के अंगदान का फैसला किया। वह बच्ची हमारे बीच नहीं है लेकिन उसका नाम देश के सबसे कम उम्र के ऑर्गन डोनर में जुड़ गया है। देश में अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, मेडिकल रिसर्च को भी बढ़ावा मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi mann ki baat organ donor Alin Sherin Abraham story organ donation statistics and challenges in india
भारत में अंगदान को नई दिशा - फोटो : Freepik.com

हर साल जरूरी अंगों की कमी के कारण हो जाती हैं लाखों मौतें

भारत में अंगदान की स्थिति और आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि यहां चुनौतियां काफी गंभीर हैं। 

भारत में हर साल प्रत्यारोपण के लिए जरूरी अंगों की कमी के कारण करीब पांच लाख लोगों की मौत हो जाती है। हर दिन कम से कम 15 लोगों की मौतों का एक बड़ा कारण अंगों की कमी है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2023' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1.7 लाख लोग मारे गए, जो संभावित अंगदाता हो सकते थे। इनमें से कई संभावित अंगदाता समय पर पहचान न होने और रेफरल न मिलने के कारण अंगदान नहीं कर पाते हैं। 

नवंबर 2025 में केंद्र सरकार ने राज्यों से सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के अंग और ऊतकों के दान को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाने की अपील की थी।

pm modi mann ki baat organ donor Alin Sherin Abraham story organ donation statistics and challenges in india
भारत में लिवर ट्रांसप्लांट - फोटो : Adobe Stock

अगस्त 2025 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि साल 2024 में देश ने लगभग 18,900 ट्रांसप्लांट करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, जो एक साल में सबसे ज्यादा है। 

नई दिल्ली में 15वें ऑर्गन डोनेशन डे पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2023 में, तीन लाख से ज्यादा नागरिकों ने नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) के जरिए ऑर्गन डोनेट करने का वादा किया है। ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन में भारत दुनिया भर में तीसरे नंबर पर है। ऑर्गन डोनेशन इंसानियत के सबसे अच्छे कामों में से एक है। हर ऑर्गन डोनर एक साइलेंट हीरो है जिसका बिना स्वार्थ के किया गया काम दुख को उम्मीद में और नुकसान को जिंदगी में बदल देता है।



लिवर ट्रांसप्लांट के आंकड़े राहत देने वाले

ग्लोबल ऑब्जर्वेटरी ऑन ऑर्गन डोनेशन एंड ट्रांसप्लांटेशन और नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन के आंकड़ों के अनुसार देश में 2024 में लगभग 5000 लिवर ट्रांसप्लांट किए गए हैं।  इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे अधिक संख्या में लिवर प्रत्यारोपण करने वाला देश बन गया है।

लिवर ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अभिदीप चौधरी ने कहा कि भारत का लिवर ट्रांसप्लांट इकोसिस्टम विज्ञान, नैतिकता और मानवता के बीच पूर्ण सामंजस्य का प्रतिनिधित्व करता है। आईएलडीएलटी के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद रेला ने कहा कि लिविंग डोनर लिवर प्रत्यारोपण का भारतीय मॉडल दुनिया के लिए एक स्वर्णिम मानक बन गया है।

विज्ञापन
pm modi mann ki baat organ donor Alin Sherin Abraham story organ donation statistics and challenges in india
हार्ट ट्रांसप्लांट की मार्मिक कहानी - फोटो : Freepik.com

18 साल के किशोर के हृदय दान ने बचाई 13 वर्षीय लड़की की जान

भारत में ऑर्गन डोनेशन रेट दुनिया के सबसे कम दरों में से एक है। जागरूकता की कमी, सामाजिक मिथक, धार्मिक भ्रांतियां और प्रक्रिया को लेकर डर को इसका कारण माना जाता है। कई लोग यह नहीं जानते कि मृत्यु के बाद भी उनके अंग जैसे हृदय, लिवर, किडनी, आंखें और फेफड़े किसी और को जीवन दे सकते हैं।

अमर उजाला में सितंबर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने बताया कि था किस तरह से 18 साल के एक किशोर के हृदय दान से 13 वर्षीय लड़की की जान बचाई गई थी। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 




-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed