फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं ये चीजें, ब्रेकफास्ट में इन्हें जरुर करें शामिल

Wed, 09 Sep 2020 09:21 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 09 Sep 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
protein and fiber rich food that you should definitely be included in breakfast
नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर युक्त खाना शामिल करें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

हेल्दी मॉर्निंग डाइट लेना सबसे जरुरी होता है, सुबह का नाश्ता हमें दिनभर काम करने की ऊर्जा देता है। इसलिए नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन आपके शरीर के लिए आवश्यक होता है। सुबह के समय एक बैलेंस और हेल्दी डाइट न सिर्फ एनर्जी देती है बल्कि सेहत के लिए भी जरुरी होती है। इसलिए सुबह का नाश्ता हेल्दी होना बहुत जरुरी होता है। कुछ चीजें प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्तोत्र होती है इन्हें अपने नाश्ते में जरुर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन हेल्दी चीजों को नाश्ते में शामिल करना चाहिए।

protein and fiber rich food that you should definitely be included in breakfast
ब्रेकफास्ट में अंडा एक हेल्दी विकल्प है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

अंडे में कैलोरी कम और प्रोटीन की एक सही मात्रा होती है। ब्रेकफास्ट में अंडा लेना एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि अंडे के सफेद भाग में 90 प्रतिशत पानी होता है,साथ ही इसके सफेद हिस्से में प्रोटीन और पीले हिस्से में ल्यूटिन और जीक्सानथीन पाया जाता है। जो आंखों की कई परेशानियों में फायदा करता है।

protein and fiber rich food that you should definitely be included in breakfast
ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

ओट्स मील फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर आपको मोटापे से लड़ने में मदद करता है। ये कोलेस्ट्राल के स्तर को भी संतुलित करता है, 235 ग्राम ओट्समील में सिर्फ 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए जिन लोगों को कम मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता है, वे आराम से ओट्समील को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
protein and fiber rich food that you should definitely be included in breakfast
योगर्ट को नाश्ते में शामिल करना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

नाश्ते में योग्रट शामिल करना एक बहुत अच्छा विकल्प है। देखने मे दही कि तरह लगता है इसलिए लोग इसे लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन योगर्ट और कर्ड दो अलग-अलग चीजें हैं। ग्रीक योगर्ट सबसे सही रहता है।इसके एक बाउल से आपको 8 से दस ग्राम प्रोटीन मिलता है।

विज्ञापन
protein and fiber rich food that you should definitely be included in breakfast
नाश्ते में ब्लूबैरीज और स्ट्राबैरीज एक अच्छा विकल्प हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

नाश्ते में आप फलों में ब्लैकबैरीज, ब्लूबैरीज, रास्पबैरीज और स्ट्रॉबैरीज शामिल कर सकते हैं। दूसरे फलों के मुकाबले इनमें शुगर की मात्रा कम होती है। इनमें फाइबर भी पाया जाता है। ये खाने में स्वादिष्ट होती ही हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकी दिल की सेहत के लिए भी अच्छा रहता है।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed