{"_id":"606967d68ebc3edc076e16a1","slug":"rate-of-organ-damage-after-covid-19-increased","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीजों में तेजी से बढ़ रहे हैं अंगों के खराबी के मामले, आप भी हो जाएं सतर्क","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अध्ययन: कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीजों में तेजी से बढ़ रहे हैं अंगों के खराबी के मामले, आप भी हो जाएं सतर्क
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोविड-19 के शिकार लोगों को संक्रमण से ठीक होने के बाद भी कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाल फिलहाल में किए गए अध्ययनों के आधार पर विशेषज्ञों ने कोविड-19 के बाद प्रजनन संबंधी, सुनाई न देने जैसी कई समस्याओं के बारे में बताया है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपी एक ताजा रिपोर्ट में वैज्ञानिकों नें बताया है कि कोविड-19 से ठीक होने के बाद कई लोगों में ऑर्गन डैमेज यानी कि तेजी से अंगों के खराब होने के मामले देखे जा रहे हैं। इस अध्ययन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने और किन बातों का जिक्र किया है, जिसे आपके लिए जानना जरूरी हो सकता है।
2 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
अध्ययन की रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया है कि कोविड-19 के बाद अंगों में हो रही खराबी के मामले सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं थे। अन्य आयु वर्ग वाले लोगों में भी इस तरह की दिक्कतें देखने को मिली हैं। कोविड-19 को वैसे तो श्वसन संबंधी गंभीर समस्याओं से संबंधित माना जाता रहा है लेकिन हालिया अध्ययन बताते हैं कि इससे ठीक हो चुके मरीजों में हृदय, गुर्दे और लिवर सहित शरीर के अन्य अंगों में खराबी के मामले भी देखने को मिल रहे हैं।
3 of 5
coronavirus in jammu kashmir, covid-19, plasma therapy in Srinagar, doctor donated plasma
- फोटो : अमर उजाला
31 अगस्त 2020 तक इंग्लैंड के अस्पतालों से छुट्टी पा चुके कोविड-19 के 47,780 व्यक्तियों (औसत आयु 65, 55% पुरुष) पर किए गए अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे हैं। 140 दिनों तक किए गए अध्ययन में विशेषज्ञों ने पाया कि करीब 14060 लोगों को दोबारा से अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी जबकि करीब 5875 लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें से ज्यादापर लोगों के अंगों में अस्पताल से छुट्टी के बाद किसी न किसी तरह की समस्याएं देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
इससे पहले के अध्ययनों में विशेषज्ञों ने बताया था कि संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद कई लोगों को 12 सप्ताह या उससे अधिक समय तक कई तरह के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इस तरह के लक्षणों को पोस्ट-कोविड सिंड्रोम (जिसे लांग कोविड के रूप में भी जाना जाता है) का एक हिस्सा कहा जाता है। हालांकि संक्रमण के बाद अंगों की खराबी क्यों हो रही है इस बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास
- फोटो : ANI
अध्ययन से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि निष्कर्ष से पता चलता है कि पोस्ट-कोविड सिंड्रोम के दौरान रोगियों के विशेष देखभाल की जरूरत होती है। इसके अलावा शोधकर्ताओं के लिए पोस्ट-कोविड सिंड्रोम के जोखिम कारकों को समझने के लिए और शोध की आवश्यकता है ताकि सही समय पर उपचार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।