फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए बार- बार क्यों आती है पेशाब? उच्च रक्तचाप भी हो सकता है एक कारण 

Wed, 31 Mar 2021 10:34 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 31 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
reasons behind repetative episodes of urine
यह इंसान को चिड़चिड़ा बनाने लगती है - फोटो : Social Media

बार-बार पेशाब का आना एक ऐसी समस्या है, जो कि इंसान को बहुत परेशान करती है क्योंकि इस समस्या का कारण हर किसी को स्पष्ट नहीं होता है, साथ ही यह इंसान को चिड़चिड़ा बनाने लगती है। हालांकि पेशाब का इस तरह से बार-बार आना बिल्कुल भी सामान्य नहीं है इसलिए बहुत जरूरी है कि समय पर जान लिया जाए कि ये जो अतिरिक्त पेशाब आ रही है, इसके पीछे कारण क्या है और उसका उपचार किया जाए। अगली स्लाइड्स से डॉ बी.आर पांडे, संकेत अस्पताल, जनरल फिजिशियन से जानें बार-बार पेशाब आने के कारण।  

reasons behind repetative episodes of urine
शरीर में ग्लूकोस की मात्रा बढ़ने लगती है - फोटो : अमर उजाला

डायबिटीज
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो कभी भी किसी को हो सकती है। डायबिटीज में शरीर बराबर मात्रा में पैंक्रियास इंसुलिन का निर्माण नहीं कर पाता है। इस वजह से शरीर में ग्लूकोस की मात्रा बढ़ने लगती है। इस बीमारी में किडनी पर जब अतिरिक्त दबाव पड़ता है तो अतिरिक्त शुगर पेशाब के माध्यम से बाहर निकलने लगती है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीज को बार-बार पेशाब आता है। 

reasons behind repetative episodes of urine
जलन और सूजन होने लगती है - फोटो : social media

मूत्रमार्ग में इन्फेक्शन
मूत्रमार्ग में इन्फेक्शन एक बहुत आम समस्या है। इस समस्या में मूत्रमार्ग में कहीं जीवाणु एकत्रित हो जाते हैं, जिस वजह से जलन और सूजन होने लगती है। ये जीवाणु कई बार मूत्रनली में सूजन पैदा करते हैं तो कई बार ये ब्लैडर भी पहुंच जाते हैं। आमतौर पर ये समस्या महिलाओं में अधिक होती है, जिस वजह से उन्हें बार-बार पेशाब के लिए जाना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
reasons behind repetative episodes of urine
व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगती है और वह परेशान हो जाता है - फोटो : सोशल मीडिया

उच्च रक्तचाप 
उच्च रक्तचाप के दौरान अक्सर मरीज को ऐसी दवाइयां दी जाती है जो कि किडनी से शरीर के भीतर मौजूद अतिरिक्त लिक्विड को निकालने का प्रयास करती हैं। इस वजह से व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगती है और वह परेशान हो जाता है क्योंकि पहले कभी उसके साथ ऐसा नहीं हुआ होता है। 

 

विज्ञापन
reasons behind repetative episodes of urine
कुछ यात्रा के दौरान डरते हैं - फोटो : social media
मनोवैज्ञानिक कारण
बार-बार पेशाब आने के पीछे एक मुख्य कारण मनोवैज्ञानिक कारण भी होता है। कई लोग जब बहुत अधिक चिंतित होते हैं या उन्हें कोई बात खा रही होती है तो उन्हें बार-बार पेशाब जाना पड़ता है या कुछ यात्रा के दौरान डरते हैं कि कहीं उन्हें पेशाब न आ जाए, तब उन्हें जानबूझकर ज्यादा पेशाब आती है। कई बार लोगों को अधिक समय तक एसी में बैठे रहने पर भी बार-बार पेशाब आती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed