{"_id":"69ddd63bcedab9670a082b7d","slug":"side-effects-of-drinking-lassi-in-summer-season-garmi-me-mithi-lassi-peene-ke-nuksaan-disprj-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lassi Side Effects: गर्मी शुरू होते ही पीने लगे हैं लस्सी? जान लें इसके बड़े नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Lassi Side Effects: गर्मी शुरू होते ही पीने लगे हैं लस्सी? जान लें इसके बड़े नुकसान
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:44 PM IST
सार
Side Effects of Drinking Lassi: अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए लस्सी पीते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आइए इस बारे में जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
लस्सी पीने के नुकसान
- फोटो : AI
Side Effects of Drinking Lassi: गर्मी के मौसम में ठंडक और राहत पाने के लिए लोग अक्सर लस्सी का सहारा लेते हैं। ताजा-ताजा बनी हुई दही क लस्सी का स्वाद इतना लुभावना होता है कि कई लोग इसे दिन में कई बार पीते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि हर चीज की तरह लस्सी भी सीमित मात्रा में ही फायदेमंद होती है।
Trending Videos
लस्सी पीने के नुकसान
- फोटो : Freepik.com
पाचन पर असर
- अत्यधिक लस्सी पीने से पेट भारी महसूस हो सकता है।
- इसमें मौजूद डेयरी उत्पाद पेट में गैस और एसिडिटी बढ़ा सकती है।
- ये उन लोगों के लिए खासतौर पर नुकसानदेह है जिनका पाचन तंत्र संवेदनशील है।
- लगातार ज्यादा मात्रा में लस्सी पीने से अपच, ब्लोटिंग और पेट में खिचखिच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लस्सी पीने के नुकसान
- फोटो : Freepik.com
वजन बढ़ सकता है
- फलों वाली और मीठी लस्सी कैलोरी से भरपूर होती है।
- इसे नियमित रूप से और अधिक मात्रा में पीने से वजन बढ़ सकता है।
- यह वजन घटाने या कंट्रोल करने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
लस्सी पीने के नुकसान
- फोटो : Adobe Stock
ठंडक का अधिक असर
- अत्यधिक ठंडी लस्सी पीने से शरीर में ठंडक बढ़ सकती है।
- कमजोर या संवेदनशील लोग इससे पेट में ऐंठन, सर्दी या गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।
- ठंडक के ज्यादा असर से शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है।
- इसकी वजह से पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।
विज्ञापन
लस्सी पीने के नुकसान
- फोटो : Freepik.com
संवेदनशील लोगों के लिए खतरा
- पेट में अल्सर, एसिडिटी या अन्य डाइजेस्टिव प्रॉब्लम वाले लोग लस्सी पीने से बचें।
- इसके सेवन से पेट की जलन, अपच और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
