फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ऑफिस में घंटों बैठे रहने से हो सकती हैं ये तीन गंभीर बीमारियां, जानें बचाव के आसान तरीके

Thu, 12 Jun 2025 01:00 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 12 Jun 2025 01:00 PM IST
सार

ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यह आपके शरीर में कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। आइए इस लेख में ऐसे ही तीन गंभीर बीमारियों के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इससे बचने के क्या उपाय हैं।

विज्ञापन
Sitting for Long Hours at Work Health Problem Risk Check 3 Diseases Prevention Tips
ऑफिस में घंटो बैठे रहना - फोटो : Freepik.com

Health Tips: आज की आधुनिक और व्यस्त जीवनशैली में, ऑफिस में घंटों तक लगातार बैठकर काम करना आम बात हो गई है। डिजिटल युग की कॉरपोरेट दुनिया में सुबह से शाम तक हम एक ही स्थिति में काम करते रहते हैं। लेकिन, यह आरामदायक दिखने वाली आदत दरअसल हमारी सेहत के लिए एक गंभीर खतरा बन सकती है।



विशेषज्ञों ने लंबे समय तक बैठे रहने की इस आदत को 'सिटिंग डिजीज' का नाम दिया है। यह सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जो कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। लगातार बैठे रहना हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है, रक्त संचार को प्रभावित करता है और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ाता है। यही वजह है कि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हर आधे घंटे पर थोड़ी देर जरूर टहलना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि सेडेंटरी लाइफस्टाइल (लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना) से शरीर में किन गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Sitting for Long Hours at Work Health Problem Risk Check 3 Diseases Prevention Tips
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

हृदय रोग
लंबे समय तक बैठे रहने से रक्त संचार धीमा पड़ता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप बढ़ सकता है। अध्ययनों के अनुसार, दिन में 6-8 घंटे से ज्यादा बैठने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा 20-30% तक बढ़ जाता है। यह धमनियों में वसा जमा होने और हृदय पर दबाव का कारण बनता है।


ये भी पढ़ें- Heart Attack: दुकान में बैठे-बैठे हार्ट से व्यापारी की मौत; विशेषज्ञों ने कहा ये काम कर लें तो आप रह सकते हैं सुरक्षित
Sitting for Long Hours at Work Health Problem Risk Check 3 Diseases Prevention Tips
मोटापा - फोटो : Adobe stock photos

मोटापा और डायबिटीज
लगातार बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न कम होती है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। यह इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाता है, जो टाइप-2 डायबिटीज का कारण बन सकता है।


ये भी पढ़ें- World Food Safety Day 2025: मोटापा से बचने के लिए कैसा होना चाहिए खान-पान? सभी के लिए जानना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Sitting for Long Hours at Work Health Problem Risk Check 3 Diseases Prevention Tips
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com

कमर और गर्दन दर्द
लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठने से रीढ़ और गर्दन पर दबाव पड़ता है, जिससे कमर दर्द, कंधों में जकड़न और सर्वाइकल समस्याएं हो सकती हैं। यह मांसपेशियों को कमजोर करता है और जोड़ों में अकड़न पैदा करता है।


ये भी पढ़ें- World Brain Tumor Day: ब्रेन ट्यूमर होने का खतरा किसे ज्यादा होता है? कहीं आपको भी तो नहीं है जोखिम, यहां जानिए सबकुछ
 
विज्ञापन
Sitting for Long Hours at Work Health Problem Risk Check 3 Diseases Prevention Tips
वॉकिंग, रनिंग - फोटो : adobe stock images
बचाव के अन्य आसान तरीके-
  • हर 30 मिनट में उठकर 2-3 मिनट टहलें या स्ट्रेच करें।  
  • कुर्सी पर सीधे बैठें और मॉनिटर को आंखों के स्तर पर रखें।  
  • पर्याप्त पानी पीना मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखता है।
  • तनाव से बचने के लिए गहरी सांस लें और दिनचर्या में योग और मेडिटेशन शामिल करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed