फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Overthinking Tips: जरूरत से ज्यादा सोचने से हैं परेशान? ओवरथिंकिंग पर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये चार आदतें

Tue, 27 May 2025 05:53 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 27 May 2025 05:53 PM IST
सार

आज के समय में ओवरथिंकिंग की समस्या से बहुत से लोग परेशान हैं। इसलिए आइए इस लेख में कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल करके ओवरथिंकिंग को दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन
suffering from over thinking Include these four habits in your daily routine know in hindi
ओवरथिंकिंग - फोटो : Freepik
loader

Overthinking Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग ओवरथिंकिंग यानी जरूरत से ज्यादा सोचने की समस्या से परेशान हैं। बार-बार एक ही बात को सोचना, भविष्य की चिंता करना या पुरानी घटनाओं को याद करके परेशान होना आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं ये आदत आपके प्रोडक्टिविटी को भी नुकसान पहुंचाता है। इससे तनाव, चिंता और नींद की कमी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, ओवरथिंकिंग को कंट्रोल करने के लिए दिनचर्या में कुछ साधारण आदतों को शामिल कर सकते हैं। ये आदतें आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। आइए इस लेख में चार प्रमुख आदतों के बारे में जानते हैं जो आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

suffering from over thinking Include these four habits in your daily routine know in hindi
ओवरथिंकिंग - फोटो : Freepik

1. जर्नलिंग करें
जब दिमाग में ढेर सारे विचार एक साथ आते हैं, तो उन्हें कागज पर लिखना शुरू करें, ये एक प्रभावी प्रयोग है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अपने विचारों, चिंताओं या डर को डायरी में लिखने से मन हल्का होता है और विचारों को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। यह प्रक्रिया न केवल ओवरथिंकिंग को कम करती है, बल्कि समस्याओं का समाधान ढूंढने में भी सहायक है।

कैसे करें: रोजाना 10-15 मिनट निकालकर अपनी भावनाओं और विचारों को बिना जज किए लिखें। इससे मन शांत होगा और ओवरथिंकिंग कम होगी।



ये भी पढ़ें- जानना जरूरी: डेंगू का किन अंगों पर होता है सबसे ज्यादा असर? गंभीर स्थितियों में हो सकती हैं ये दिक्कतें
 
suffering from over thinking Include these four habits in your daily routine know in hindi
ओवरथिंकिंग - फोटो : Freepik

2. वर्तमान में जीने की आदत डालें
ओवरथिंकिंग का मुख्य कारण भविष्य की चिंता या अतीत को बार-बार याद करना है। वर्तमान में रहने की आदत इस समस्या को कम कर सकती है। वर्तमान में ध्यान केंद्रित करने से दिमाग शांत रहता है और अनावश्यक विचारों का बोझ कम होता है। 

कैसे करें: रोजाना 5-10 मिनट मेडिटेशन करें। खाना खाते समय उसका स्वाद महसूस करें या जो भी काम कर रहे हैं उसके बारे में सोचें और आनंद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
suffering from over thinking Include these four habits in your daily routine know in hindi
ओवरथिंकिंग - फोटो : Freepik

3. स्क्रीन टाइम सीमित करें
खाली समय में फोन का अत्यधिक इस्तेमाल, खासकर सोशल मीडिया, ओवरथिंकिंग को बढ़ावा देता है। सोशल मीडिया पर दूसरों की जिंदगी देखकर तुलना करना या नकारात्मक खबरें पढ़ना चिंता को बढ़ाता है। दिन में 1-2 घंटे खुद के लिए समय जरूर निकालें। उस समय में आप अपनी पसंदीदा काम करें, जैसे- संगीत सुनें, किताब पढ़ें, या गार्डेनिंग करें। ध्यान रखें इस निश्चित समय के लिए फोन का नोटिफिकेशन बंद करें।


ये भी पढ़ें- National Dengue Day 2025 : डेंगू के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं? तेज रिकवरी में मदद करती हैं ये चीजें
 
विज्ञापन
suffering from over thinking Include these four habits in your daily routine know in hindi
ओवरथिंकिंग - फोटो : Freepik
4. दोस्तों से बात करें
जब मन भारी हो, तो अपने विचारों को किसी करीबी दोस्त या परिवार के सदस्य से साझा करें। बातचीत न केवल मन को हल्का करती है, बल्कि नई दृष्टिकोण भी प्रदान करती है। दोस्तों के साथ हल्की-फुल्की बातें तनाव को कम करती हैं। 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed