फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: गन्ने के गुड़ से कितना अलग होता है ताड़ का गुड़, आपके लिए कौन-सा है अधिक फायदेमंद?

Thu, 06 Nov 2025 07:47 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 06 Nov 2025 07:47 PM IST
सार

Benefits of Eating Palm Jaggery: ताड़ का या गन्ने का गुड़ अक्सर इन दोनों गुड़ को लेकर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि कौन-सा गुड़ अधिक फायदेमंद है। आइए इस लेख में इन दोनों गुड़ के बारे में विस्तार से जानते हैं कि कौन सा गुड़ आपके लिए अच्छा हो सकता है।

विज्ञापन
Sugarcane jaggery or Palm Jaggery which is more beneficial for your health
गन्ने का या ताड़ का गुड़? कौन सा है बेस्ट - फोटो : Adobe Stock

Sugarcane Jaggery vs Palm Jaggery: गुड़ को रिफाइंड चीनी का सबसे स्वास्थ्यवर्धक विकल्प माना जाता है। सर्दियों के मौसम में गुड़ शरीर को गर्माहट और आयरन प्रदान करने का सबसे अच्छा विकल्प है। भारतीय बाजारों में मुख्य रूप से दो तरह के गुड़ उपलब्ध होते हैं पहला, गन्ने के रस से बना गुड़, जो सबसे आम है, और दूसरा ताड़ के रस से बना गुड़। ऐसे में अक्सर कुछ लोगों के मन में ये सवाल होता है कि इन दोनों में से कौन-सा गुड़ सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है, आइए इसी के बारे में जानते हैं। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि दोनों ही प्रकार के गुड़ में चीनी के मुकाबले विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है, लेकिन ताड़ के रस से बने गुड़ में पोषक तत्वों का घनत्व अक्सर थोड़ा अधिक होता है। दोनों के उत्पादन की प्रक्रिया और उनमें मौजूद खनिज तत्वों के कारण ही इनकी तासीर और स्वास्थ्य लाभ में अंतर आता है। इसलिए आपके लिए कौन-सा गुड़ अच्छी है यह अपनी दैनिक जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है।

Sugarcane jaggery or Palm Jaggery which is more beneficial for your health
गन्ने का या ताड़ का गुड़? कौन सा है बेस्ट - फोटो : Adobe Stock

पोषक तत्वों का घनत्व और आयरन
गन्ने के गुड़ की तुलना में ताड़ के गुड़ में कैल्शियम, जिंक और आयरन जैसे मिनरल्स में अधिक समृद्ध होते हैं। इसका कारण यह है कि ताड़ के रस को गन्ने के रस की तुलना में कम प्रोसेसिंग की आवश्यकता होती है, जिससे उसके प्राकृतिक पोषक तत्व अधिक सुरक्षित रहते हैं। ताड़ा का गुड़ न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि खून की कमी (एनीमिया) दूर करने में भी अधिक प्रभावी माना जाता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में क्यों तेजी से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड? जानें इससे बचाव के सरल उपाय
 
Sugarcane jaggery or Palm Jaggery which is more beneficial for your health
गन्ने का या ताड़ का गुड़? कौन सा है बेस्ट - फोटो : Adobe Stock

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स का फायदा
ताड़ के गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स गन्ने के गुड़ की तुलना में कम होता है। इसका मतलब है कि ताड़ का गुड़ खाने से ब्लड शुगर का लेवल धीमी गति से बढ़ता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह गुण इसे सामान्य स्वास्थ्य के लिए भी अधिक संतुलित बनाता है।


ये भी पढें- Alzheimer's Disease: अल्जाइमर रोग से बचे रहने के लिए रोजाना कितने कदम चलना चाहिए? जानिए विशेषज्ञों की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन
Sugarcane jaggery or Palm Jaggery which is more beneficial for your health
गन्ने का या ताड़ का गुड़? कौन सा है बेस्ट - फोटो : Adobe Stock

पाचन और तासीर में अंतर
गन्ने के गुड़ की तासीर गर्म होती है और सदियों से पाचन में सुधार के लिए जाना जाता है। वहीं ताड़ी का गुड़ भी पाचन में सहायक है, लेकिन इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आंतों को साफ रखने में मदद करती है। सर्दियों में दोनों ही तरह के गुड़ का सेवन शरीर को अंदरूनी गर्मी देने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन
Sugarcane jaggery or Palm Jaggery which is more beneficial for your health
हल्के रंग का गुड़ - फोटो : Adobe stock
कौन-सा बेस्ट गुड़ है?
अब सवाल यह है कि कौन-सा गुड़ ज्यादा अच्छा है? इसका जवाब सरल है कि दोनों गुड़ अपने-अपने खासियत के साथ बेस्ट है, बाकी आपके लिए कौन-सा गुड़ बेस्ट है यह अपनी दैनिक जरूरतों और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है।

गुड़ चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा गहरे रंग वाले और कम प्रोसेस किए गए गुड़ को प्राथमिकता दें। बाजार में मिलने वाले हल्के रंग के गुड़ में अक्सर केमिकल (जैसे सोडियम हाइड्रोसल्फाइट) का इस्तेमाल होता है। साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि चाहे आप कोई भी गुड़ खाएं, ध्यान रखें कि यह अंत में चीनी ही है। इसलिए इसके स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए इसे हमेशा सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना सबसे अच्छा है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed