कहते हैं कि गर्मियों में हल्का, ताजा और जल्दी पचने वाला भोजन ही करना चाहिए और जितनी भूख हो, उससे कम खाना चाहिए और पानी ज्यादा पीना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। वैसे कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें खाने की तलब अक्सर गर्मियों का मौसम आते ही बढ़ जाती है। इसमें आम और आइसक्रीम जैसी चीजें शामिल हैं। लेकिन शायद आपको पता नहीं कि गर्मियों में इन चीजों का सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में, जिनका ज्यादा सेवन गर्मियों में नुकसानदायक हो सकता है...
{"_id":"60696dbc8ebc3e8c981dc04d","slug":"summer-unhealthy-foods-know-what-not-to-eat-in-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में कम खाएं ये चीजें, हो सकता है सेहत को बड़ा नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्मियों में कम खाएं ये चीजें, हो सकता है सेहत को बड़ा नुकसान
Sun, 04 Apr 2021 01:21 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
बादाम
- नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, बादाम का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, गर्मियों में ज्यादा मात्रा में बादाम के सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ग्रिल्ड मीट
- ग्रिल्ड मीट लोगों को पसंद तो खूब आता है। अमेरिका में तो गर्मियों के दिनों में इसका सेवन लोग खूब करते हैं, लेकिन इस मौसम में इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि ग्रिल्ड मीट या चिकन खाने से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आइसक्रीम
- गर्मियों में लोग आइसक्रीम खाना खूब पसंद करते हैं, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन इस मौसम में आइसक्रीम का ज्यादा सेवन आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है, जो अधिक नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चूंकि आइसक्रीम में शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में यह डायबिटीज को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन कम और सोच-समझकर ही करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आम
- आम को फलों का राजा कहा जाता है। गर्मियों में लोग आम खाना खूब पसंद करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसका ज्यादा सेवन भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अधिक मात्रा में आम का सेवन डायरिया का कारण बन सकता है, क्योंकि आम फाइबर से भरपूर होता है और रेशेदार फलों के अधिक सेवन से डायरिया की समस्या हो सकती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।