फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को फिट रखने के लिए सनी लियोनी अपनाती हैं ये वर्क आउट रूटीन

Mon, 14 May 2018 10:37 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Sunny Leone's Fitness and Diet Plan routine
sunny leone
बॉलीवुड में अपनी बोल्ड इमेज और हॉट फिगर के लिए पहचाने जाने वाली मशहूर अभिनेत्री सनी लियोन आज 36 साल की हो गई हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी सनी फिटनेस के मामले में खुद से छोटी अभिनेत्रियों को मात दे रही हैं।  आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं खुद को इतना मेंटेन रखने के लिए आखिर क्या करती हैं सनी लियोन। 

 
Sunny Leone's Fitness and Diet Plan routine
साइकिलिंग 
अपनी लोअर बॉडी को शेप में रखने के लिए सनी लियोनी साइकिलिंग जरूर करती हैं। उनका कहना है कि साइकिलिंग से उनकी अंदरूनी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं | इसके अलावा इससे उनके एब्स भी टोन होते हैं। 
Sunny Leone's Fitness and Diet Plan routine
वाकिंग 
सनी हर किसी को रोज 20 से 30 मिनट की वॉक करने की सलाह देती हैं | कई लोगों के लिए यह एक साधारण रूटीन हो सकता है लेकिन यह आपके दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है | इसके अलावा वह हर महिला को सकारात्मक और आत्मविश्वास के साथ रहने की सलाह देती हैं। उनका कहना है कि कोई भी महिला तब तक सुंदर नहीं है, जब तक वह खुद पर विश्वास ना करती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone's Fitness and Diet Plan routine
स्क्वैट्स
सनी कहती हैं कि लोअर बॉडी फैट बहुत सारी महिलाओं के लिए परेशानी होता है। इससे बचने के लिए वो नियमित रूप से स्क्वैट्स का अभ्यास करती रहती हैं | इसका अभ्यास करने से उनकी लोअर बॉडी शेप में रहती है और उनकी पेट की मांसपेशियां (एब्स) भी सुडौल बनी रहती हैं | सनी कहती हैं वह कभी भी जिम जाने के लिए आलस नहीं करती हैं। वह एक सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार अवश्य जिम जाती हैं।
 
विज्ञापन
Sunny Leone's Fitness and Diet Plan routine
योग
सनी कहती हैं कि वह जब कभी अपने किसी शूट में व्यस्त रहती हैं और उनके लिए जिम जाना संभव नहीं होता, तो ऐसे में वह योग का अभ्यास करती हैं। बता दें, सनी ने बिक्रम योगा की ट्रेनिंग ले रखी है। योग को लेकर उनका कहना है कि योग आपके शरीर और दिमाग पर आश्चर्यजनक प्रभाव डालता है | योग से मन और मस्तिष्क को शान्ति मिलती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed