फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर चाहते हैं कमजोर न हों आंखें तो जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान

Thu, 23 Nov 2017 09:34 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
these 5 things to improve your eye vision

दिन-रात फोन, कंप्यूटर, टीवी के इस्तेमाल से आंखों पर नकारात्मक असर होता है। आजकल बढ़ते प्रदूषण के कारण भी आंखों में धूल-कण, जहरीले धुंए से जलन, चुभन और आंखों से पानी आने की समस्या लोगों में बढ़ रही है। आंखें कमजोर न हों, इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखें।



पढ़ें- रक्त प्रवाह होगा बेहतर, मांसपेशियां बनेंगी मजबूत तो जरूर करें ये आसन

these 5 things to improve your eye vision

कम करें टेक्नोलॉजी का उपयोग

विशेषज्ञ भी अब फोन, कंप्यूटर आदि के कम से कम इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करना आपकी मजबूरी हो सकती है, लेकिन घर पर नहीं। घर पर कंप्यूटर, मोबाइल से दूरी बनाकर रहें।

these 5 things to improve your eye vision

खानपान हो बेहतर

सिर्फ पेट भरने के लिए खाना नहीं खाएं। डाइट में उन चीजों को शामिल करें, जिसका सीधा असर आपकी आंखों की सेहत पर हो। खाने में जितना हो सके पोषक तत्व और प्रोटीन युक्त आहार शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मछली, फल आदि खूब खाएं। इन्हें खाने से आंखों में ड्राई आई सिंड्रोम की समस्‍या नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 things to improve your eye vision

चेकअप है जरूरी

आंखों में जलन, चुभन हो रही है या फिर कंप्यूटर पर काम करने से आंखों से पानी आए, तो आंखों की जांच करवाएं। आंखों की रोशनी पूरी तरह से सही है या पढ़ने के दौरान भी कोई समस्या महसूस नहीं होती, फिर भी साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच अवश्‍य करवाएं।

पढ़ें- क्या आप गुर्दे से जुड़ी ये 10 अहम बातें जानते हैं, अगर नहीं तो जान लीजिए

विज्ञापन
these 5 things to improve your eye vision

पलकें झपकाएं-

यदि आप कंप्यूटर पर देर तक काम करते हैं, तो प्रत्येक सेकंड कम से कम तीन से चार बार अपनी पलकों को बीच-बीच में झपकाते रहें। इससे आंखें तरोताजा और तनाव मुक्त रहती हैं। ऐसा करने से आंखों पर स्ट्रेन भी नहीं पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed