{"_id":"69e6f7fdaec8e4745805ba87","slug":"these-people-should-avoid-detox-water-in-summer-in-logo-ko-nahi-pina-chahiye-detox-water-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Detox Water Side Effect: क्या आप भी पीते हैं डिटॉक्स वाटर? जानें किन लोगों के लिए ये हो सकता है खतरनाक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Detox Water Side Effect: क्या आप भी पीते हैं डिटॉक्स वाटर? जानें किन लोगों के लिए ये हो सकता है खतरनाक
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:44 AM IST
सार
Detox Water Side Effect: अक्सर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग डिटॉक्स वाटर पीना शुरू कर देते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए। यहां हम आपस इन्हीं लोगों की बात करेंगे।
विज्ञापन
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर
- फोटो : AI
Detox Water: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए डिटॉक्स वाटर का चलन तेजी से बढ़ा है। नींबू, खीरा, पुदीना या फलों से तैयार यह पेय न सिर्फ ताजगी देता है, बल्कि इसे शरीर से विषैले तत्व निकालने वाला भी माना जाता है। हालांकि, हर ट्रेंड हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है।
Trending Videos
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर
- फोटो : Adobe Stock
1. पेट से जुड़ी समस्या वाले लोग
जिन लोगों को एसिडिटी, गैस की समस्या रहती है, उनके लिए नींबू या अन्य सिट्रस फलों से बना डिटॉक्स वाटर परेशानी बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद एसिड पेट की अंदरूनी परत को और संवेदनशील बना देता है, जिससे जलन, खट्टी डकार और दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। ऐसे लोग सादा पानी या हल्का नारियल पानी लेना ज्यादा बेहतर विकल्प मान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर
- फोटो : Freepil.com
2. किडनी के मरीज
किडनी की दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को डिटॉक्स वाटर पीने से पहले सतर्क रहना चाहिए। कई डिटॉक्स ड्रिंक्स में पोटैशियम या अन्य मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं, जो किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
किडनी की दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को डिटॉक्स वाटर पीने से पहले सतर्क रहना चाहिए। कई डिटॉक्स ड्रिंक्स में पोटैशियम या अन्य मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं, जो किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर
- फोटो : Adobe Stock Photos
3. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए डिटॉक्स वाटर का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यह शरीर को ठंडा करता है और ब्लड प्रेशर को और नीचे ला सकता है, जिससे चक्कर, कमजोरी या बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है।
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए डिटॉक्स वाटर का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यह शरीर को ठंडा करता है और ब्लड प्रेशर को और नीचे ला सकता है, जिससे चक्कर, कमजोरी या बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए डिटॉक्स वाटर
4. एलर्जी से ग्रसित लोग
कुछ लोगों को खीरा, पुदीना, नींबू या अन्य फलों से एलर्जी हो सकती है। ऐसी स्थिति में फूड एलर्जी के लक्षण जैसे खुजली, सूजन, या स्किन रैशेज दिख सकते हैं। इसलिए डिटॉक्स वाटर पीने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चीजें आपके शरीर को सूट करती हैं।

कमेंट
कमेंट X