सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अलर्ट: इम्यूनिटी को कमजोर करने वाली इन चीजों से करें सख्त परहेज, वरना हो जाएंगे संक्रमण के शिकार

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 10 Jun 2021 02:01 PM IST
विज्ञापन
things that can weaken your immune system, must avoid
इम्यूनिटी को कमजोर करने वाली चीजें न खाएं - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey


प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


मौजूदा समय में कोरोना और ब्लैक फंगस जैसे गंभीर संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के प्रयास में लगे हुए हैं। कोई विटामिन की गोलियां खा रहा है तो कोई दिन में कई बार काढ़े का सेवन कर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के प्रयासों में लगा हुआ है। पर क्या इतना पर्याप्त है? आहार और पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हमें क्या खाना चाहिए इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि हमें किन चीजों से परहेज करना चाहिए? हम जाने-अनजाने रोजाना कई ऐसी चीजें खाते हैं जो धीरे-धीरे हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करती जाती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही पांच सामान्य खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे हमें सख्त परहेज करना चाहिए। हम सभी दैनिक जीवन में इन चीजों का सेवन तो करते हैं लेकिन इनसे होने वाले नुकसान से अनजान रहते हैं।

Trending Videos
things that can weaken your immune system, must avoid
खाने में नमक की मात्रा घटाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
नमक का ज्यादा सेवन
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक खाने के स्वाद को बढ़ाने में नमक बहुत आवश्यक भूमिका निभाता है लेकिन इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल कई तरह से शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। नमक प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य कामकाज को बाधित करने के साथ, एंटी-इंफ्लामेटरी प्रतिक्रिया को दबाने और आंत के बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए दैनिक आहार में  नमक की मात्रा को सीमित करना बहुत जरूरी है। पैकेज्ड चिप्स, बेकरी आइटम और फ्रोजन डिनर में नमक का मात्रा अधिक हो सकती है। शरीर में नमक की मात्रा अधिक हो जाने के कारण  सूजन और ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
things that can weaken your immune system, must avoid
तले हुए भोजन का सेवन कम करें - फोटो : Pixabay
तले हुए भोजन
तले हुए खाद्य पदार्थों में एडवांस ग्लाइकेशन एन्ड प्रोडेक्ट्स (एजीई) की मात्रा अधिक होती है। एजीई का स्तर अधिक होने से सूजन और सेलुलर डैमेज की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। शरीर के एंटीऑक्सीडेंट तंत्र को कम करने के साथ, सेलुलर डिसफंक्शन और आंत बैक्टीरिया को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हुए यह शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर देती है। शरीर में एजीई के स्तर को कम करने के लिए तले हुए भोजन का सेवन कम से कम करें।
 
things that can weaken your immune system, must avoid
ज्यादा चीनी के नुकसान - फोटो : Social media

चीनी का ज्यादा सेवन
विशेषज्ञों के मुताबिक चीनी का ज्यादा सेवन कई तरह से शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। एडेड शुगर वाले खाद्य पदार्थ रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा देते हैं जिससे शरीर में ट्यूमर नेक्रोसिस अल्फा, सी-रिएक्टिव प्रोटीन और इंटरल्यूकिन-6 जैसे इंफ्लामेटरी प्रोटीन का उत्पादन बढ़ा जाता है। ये सभी प्रतिरक्षा प्रणाली को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाने से आंत में मौजूद बैक्टीरिया का कार्य भी प्रभावित हो सकता है, जिसका इम्यूनिटी पर नकारात्मक असर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
things that can weaken your immune system, must avoid
कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन की तरह से हानिकारक - फोटो : Social media
बहुत ज्यादा कॉफी पीना
कॉफी और चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनसे शरीर को लाभ मिल सकता है, हालांकि बहुत अधिक कैफीन का सेवन नींद संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है। जिसके परिणामस्वरूप इंफ्लीमेशन की प्रतिक्रिया बढ़ सकती है और शरीर की इम्यूनिटी पर इसका असर देखा जा सकता है। रात को अच्छी नींद पाने के लिए सोने से छह घंटे पहले चाय/कॉफी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed