फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं के लिए रामबाण है सेब का सिरका, ये 5 फायदे यकीनन नहीं जानते होंगे आप

Sun, 23 Dec 2018 04:22 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 23 Dec 2018 04:22 PM IST
this is why women should take Apple Cider Vinegar daily
Apple Cider Vinegar - फोटो : file photo
कई लोग सेब के सिरके का प्रयोग खाने और सलाद बनाने के लिए करते हैं। वहीं, बहुत सारे लोग वजन कम करने के लिए भी इसे पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं की सेहत के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो खाने को पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं सेब के सिरके से महिलाओं को होने वाले फायदों के बारे में...
this is why women should take Apple Cider Vinegar daily
periods - फोटो : file photo
पीएमएस में मददगार
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्रैम्पेस(पेट में भयानकर दर्द), फूड क्रेविंग, थकावट जैसी चीजें होती हैं। इन सभी परेशानियों से आप सेब के सिरके को अपनी डाइट में शामिल कर दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में 1 छोटा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं।
this is why women should take Apple Cider Vinegar daily
infertility - फोटो : file photo
हार्मोन्स को बैलेंस रखने में करता है मदद
सेब का सिरका हमारे शरीर में बिगड़े हार्मोन्स को संतुलित रखने में भी मदद करता है। अगर आपको पीसीओएस की परेशानी है तो इसमें भी यह रामबाण का काम करता है। इसके अलावा यह इनफर्टिलिटी को कम करता है।
विज्ञापन
this is why women should take Apple Cider Vinegar daily
rt - फोटो : file photo
प्राइवेट पार्ट में इचिंग को कम करता है
वेजाइनल इंफेक्शन और वेजाइनल इचिंग में भी सेब का सिरका काफी मददगार है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर सेब का सिरका वेजाइना में पीएच को संतुलित रखने में मदद करता है।
this is why women should take Apple Cider Vinegar daily
त्वचा और बालों के लिए वरदान
अगर आपको स्किन संबंधित कोई परेशानी है तो इसमें भी सेब का सिरका बहुत फायदेमंद होता है। यह मुंहासों और सिर पर खुजली की समस्या से निजात दिलाता है। इसके सेवन से बाल और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed