Home Remedies To Reduce Phlegm: सर्दियों का मौसम आते ही बलगम या कफ की समस्या बहुत आम हो जाती है। बलगम अक्सर सर्दी, जुकाम या बदलते मौसम के कारण होती है। श्वसन मार्ग में बलगम का जमाव की वजह से लगातार खांसी आती है और गले में खराश पैदा करता है। साथ ही सांस लेने में भी कठिनाई उत्पन्न करता है। इस समस्या से निपटने के लिए लोग अक्सर एंटीबायोटिक्स या कफ सिरप का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे अचूक और देसी तरीके बताए गए हैं जो बलगम को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं।
Health Tips: सर्दियों में बलगम से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीके, जड़ से दूर होगी परेशानी
How to Eliminate Phlegm: अक्सर सर्दियों में लोगों को बलगम की समस्या होती है, आमतौर पर ऐसा सर्दी-जुकाम की वजह से होता है। आइए इस लेख में कुछ ऐसे उपायों के बारे में जानते हैं जिससे आपका बलगम कम हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी और काली मिर्च का गर्म मिश्रण
बलगम को खत्म करने का सबसे प्रभावी देसी नुस्खा हल्दी और काली मिर्च का मिश्रण है। हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होता है, जबकि काली मिर्च में पाइपरीन होता है, जो करक्यूमिन के अवशोषण को बढ़ाता है। एक चुटकी हल्दी और काली मिर्च को एक चम्मच शहद या गर्म दूध में मिलाकर पीने से बलगम पिघलना शुरू हो जाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: चाय पीने के वो नुकसान जो बहुत कम लोगों को है मालूम, जानें क्या है इसके सेवन का सही तरीका?
भाप लेना
बलगम को ढीला करके बाहर निकालने के लिए भाप लेना सबसे सरल तरीका है। गर्म पानी में अजवाइन या नीलगिरी तेल की कुछ बूंदें डालकर दिन में दो से तीन बार भाप लें। भाप श्वसन मार्ग की सूजन को कम करती है और बलगम की चिपचिपाहट को कम करती है, जिससे वह आसानी से गले और नाक से बाहर निकल जाता है। यह तरीका खासकर बच्चों के लिए भी सुरक्षित और प्रभावी है।
ये भी पढ़ें- Heart Attack: ज्यादातर हार्ट अटैक के लिए यही पांच कारण होते हैं जिम्मेदार, आपको भी तो नहीं हैं ऐसी दिक्कतें?
अदरक, तुलसी और शहद का काढ़ा
बलगम को कम करने के लिए अदरक, तुलसी के पत्ते और शहद से बना काढ़ा पिएं। अदरक कफ नाशक होता है, तुलसी के गुड़ संक्रमण से लड़ने में मदद करती है और शहद गले को आराम देता है। इन तीनों को पानी में उबालकर बनाया गया काढ़ा एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। इसे पीने से बलगम पतला होता है और गला साफ होता है। इसे दिन में दो बार पीने से आपके बलगम की समस्या ठीक हो सकती है।
बलगम की समस्या में ठंडे पानी, ठंडी हवा, दही और आइसक्रीम जैसी चीजों से पूरी तरह परहेज करें, क्योंकि ये बलगम को और अधिक बढ़ा सकते हैं। इसके बजाय, गुनगुना पानी और हर्बल चाय पीकर शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। हाइड्रेशन बलगम को पतला करने में मदद करता है। पर्याप्त तरल पदार्थ लेने से बलगम आसानी से निकल जाता है और शरीर तेजी से रिकवर होता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।