सब्सक्राइब करें

Health Tips: क्या बंद होने वाले हैं आपके पीरियड्स, इस लक्षणों से करें पहचान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 May 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
Today Health Tips How to Identify Menopause Symptoms Causes Reason in hindi
मासिक धर्म बंद होने के लक्षण - फोटो : Pixabay

Health Tips: किशोरियों में एक उम्र के बाद मासिक धर्म चक्र की शुरुआत होती है। हर महिला को लगातार 12 महीनों में हर माह मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। इस तरह की शारीरिक स्थिति महिलाओं ले लिए आवश्यक होती है। वहीं उम्र बढ़ने पर पीरियड्स खत्म भी हो जाते हैं। पीरियड्स आने की सही उम्र 12 साल होती है। हालांकि कई बार लड़कियों को 8 साल की उम्र या 15 साल की उम्र में भी मासिक धर्म शुरू हो जाते हैं। वहीं मासिक धर्म बंद होने की उम्र 45 से 50 साल होती है। इस स्थिति को मेनोपाॅज कहा जाता है। लेकिन हर स्त्री के लिए मेनोपाॅज के अनुभव अलग अलग हो सकते हैं। मेनोपाॅज स्वास्थ्य की वह स्थिति है, जिसमें किसी महिला को लगातार 12 महीने मासिक धर्म से नहीं गुजरना पड़ता। इस अवस्था में गर्भवती होने की संभावना कम हो जाती है। मेनोपाॅज एक सामान्य स्थिति है, हालांकि इससे जुड़ी कुछ समस्याएं भी हैं। ये कैसे पता चलेगा कि किसी महिला के पीरियड्स बंद होने वाले हैं यानी महिला मेनोपाॅज के करीब है? चलिए जानते हैं मेनोपाॅज के लक्षण, जिससे पीरियड बंद होने के मिलते हैं संकेत।

Trending Videos
Today Health Tips How to Identify Menopause Symptoms Causes Reason in hindi
मासिक धर्म बंद होने के लक्षण - फोटो : Pixabay

पीरियड्स बंद होने की सही उम्र

एक रिसर्च के मुताबिक, मेनोपाॅज के लिए उम्र पहले से निर्धारित मानी गई है। लेकिन कई कारणों से मेनोपॉज की स्थिति उम्र से पहले आ सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, मेनोपाॅज की शुरुआती आयु 45 से 50 साल मानी जाती है। इस उम्र की अधिकांश महिलाओं को मासिक धर्म आना बंद होने लगते हैं। हालांकि कुछ  महिलाओं की ओवरी जल्दी ही काम करना बंद कर देती है। वहीं कुछ महिलाओं का मासिक धर्म 50 साल की उम्र के बाद भी जारी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips How to Identify Menopause Symptoms Causes Reason in hindi
मासिक धर्म बंद होने के लक्षण - फोटो : Pixabay

मेनोपाॅज के प्रकार

पीरियड्स खत्म होने से पहले पूरे एक साल के लिए मासिक धर्म की कमी होने की स्थिति मेनोपाॅज है। मेनोपाॅज दो प्रकार के होते हैं- पेरिमेनोपॉज और पोस्टमेनोपाॅज।

  • पेरिमेनोपॉज के दौरान अक्सर पीरियड्स अनियमित आने लगते हैं या लेट पीरियड्स होते हैं। एक दो बार से ज्यादा पीरियड्स पूरी तरह से छूट सकते हैं। ब्लड का फ्लो कभी भारी तो कभी हल्का होने लगता है।
  • पोस्ट मेनोपॉज की स्थिति में आपके पीरियड्स लगातार 12 महीने से ज्यादा समय तक चल सकते हैं।
Today Health Tips How to Identify Menopause Symptoms Causes Reason in hindi
मासिक धर्म बंद होने के लक्षण - फोटो : Pixabay

पीरियड्स बंद होने के लक्षण

अनियमित मासिक धर्म

जब आपके पीरियड्स अनियमित होने लगें तो इसका एक कारण मेनोपाॅज भी हो सकता है। वैसे तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या या प्रेगनेंसी के दौरान भी मासिक धर्म अनियमित होते हैं लेकिन मेनोपाॅज का यह सबसे प्रमुख लक्षण है। पीरियड बंद होने से पहले मासिक धर्म में ब्लड का फ्लो कभी ज्यादा कभी कम हो सकता है।

विज्ञापन
Today Health Tips How to Identify Menopause Symptoms Causes Reason in hindi
मासिक धर्म बंद होने के लक्षण - फोटो : istock

वेजाइनल ड्राईनेस

मासिक धर्म चक्र बंद होने से पहले योनि में सूखापन, खुजली हो सकती है। मेनोपॉज में महिला की त्वचा में कटने-फटने की समस्या होने पर इंफेक्शन फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed