सब्सक्राइब करें

World Heart Day 2022: अध्ययन में दावा- इन नट्स के सेवन से हृदय रहता है सेहतमंद, गंभीर रोगों का जोखिम भी कम

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Sep 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
walnuts and peanut keeps heart healthy, best nut for heart health in hindi, heart Day 2022 tips
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए उपाय - फोटो : istock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए कम उम्र से ही इस तरफ विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। जिस तरह से पिछले कुछ वर्षों में कम उम्र के लोगों में हृदय रोग की गंभीर जटिलताएं देखी जा रही हैं, इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को और भी अलर्ट हो जाने की जरूरत है। हृदय को कैसे स्वस्थ रखा जाए, इस बार में जानने के लिए किए गए कई अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने पाया कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को आहार में नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। नट्स यानी कि सूखे मेवे हृदय को स्वस्थ रखने और कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने के साथ, शरीर के लिए और भी कई प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं।



हृदय रोगों के बढ़ते खतरे के बारे में लोगों को सचेत करने और हृदय को किस प्रकार से स्वस्थ रखा जा सकता है इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस साल के हार्ट डे का थीम है- यूज हार्ट फॉर एव्री हार्ट।

आइए जानते हैं कि हृदय स्वास्थ्य को लेकर बढ़ते खतरे से बचे रहने के लिए किन नट्स का सेवन करते रहना आपको लाभ दे सकता है, अध्ययनों में इस बारे में क्या पता चला है?

Trending Videos
walnuts and peanut keeps heart healthy, best nut for heart health in hindi, heart Day 2022 tips
नट्स से हृदय की सेहत रहती है बेहतर - फोटो : istock

क्या कहते हैं अध्ययन?

मायोक्लीनिक के शोधकर्ता बताते हैं, शोध में पाया गया है कि नट्स का सेवन हृदय रोग और मधुमेह का कारण बनने वाले इंफ्लामेशन को कम करने में आपके लिए सहायक हो सकता है। जो लोग नियमित रूप से नट्स का सेवन करते हैं उनमें आर्टरी की समस्याओं और रक्त के थक्कों का जोखिम कम होता है। यह दिल का दौरा और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में भी कारगर हो सकते हैं। नट्स का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को म करने में मददगार है जिससे कि हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। बचपन से ही नट्स को दैनिक आहार में शामिल करना इसमें आपके लिए मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
walnuts and peanut keeps heart healthy, best nut for heart health in hindi, heart Day 2022 tips
हृदय को सेहतमंद रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : Pixabay

अध्ययन में क्या पाया गया?

नट्स के सेवन से हृदय की सेहत में होने वाले लाभ के बारे में जानने के लिए किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 210,000 से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इस शोध में पाया गया कि प्रतिदिन 30 ग्राम की मात्रा में नट्स का सेवन करने वाले लोगों की तुलना में जिन लोगों ने कभी भी इसका सेवन नहीं किया उनमें हृदय रोगों का खतरा 14 फीसदी, जबकि कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 20 फीसदी अधिक पाया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि मूंगफली और अखरोट दोनों, हृदय रोगों के जोखिम कम कर सकते हैं।

walnuts and peanut keeps heart healthy, best nut for heart health in hindi, heart Day 2022 tips
मूंगफली खाने से होने वाले फायदे - फोटो : iStock

मूंगफली खाने से होता है फायदा

जापानी शोधकर्ताओं की टीम द्वारा किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि मूंगफली के सेवन से हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। मूंगफली, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड विशेष रूप से मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (लिनोलिक एसिड) का बेहतर स्रोत मानी जाती है। इससे ब्लड प्रेशर को कम रखने में मदद मिल सकती है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम हो जाता है।

विज्ञापन
walnuts and peanut keeps heart healthy, best nut for heart health in hindi, heart Day 2022 tips
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए खाएं अखरोट - फोटो : istock
अखरोट के सेवन से हृदय की सेहत में लाभ

अध्ययनों में पाया गया है कि अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) का एक समृद्ध स्रोत है, जिसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य पर लाभकारी प्रभाव होता है। कुछ शोध इस बारे में भी बताते हैं कि नट्स, विशेष रूप से अखरोट, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने का सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। हृदय के साथ-साथ अखरोट का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed