Skin Symptoms of High Uric Acid: जब भी शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की बात होती है, तो सबसे पहले जोड़ों में दर्द और गठिया का ख्याल आता है। मगर कई बार ये शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से भी हो सकता है। यूरिक एसिड भोजन के पाचन से उत्पन्न एक प्राकृतिक अपशिष्ट उत्पाद है, जिसे किडनी फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब शरीर में यह ज्यादा बनने लगता है या किडनी इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होकर दर्द और सूजन का कारण बनता है।
Health Tips: अपके स्किन पर दिखते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के ये चार लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
यूरिक एसिड बढ़ने से हमारे शरीर में जोड़ों में दर्द होने लगता है, खासतौर पर हमारे पैर के अंगूठे में सबसे अधिक दर्द होता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर इसके अलावा हमारे त्वचा पर भी बदलाव होता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
त्वचा के नीचे गांठें बनना
जब यूरिक एसिड का स्तर लंबे समय तक बहुत अधिक रहता है, तो इसके क्रिस्टल त्वचा के नीचे जमा होने लगते हैं, जिससे सख्त और दर्द रहित गांठें बन जाती हैं। इन्हें 'टोफी' कहा जाता है। ये गांठें आमतौर पर उंगलियों, कोहनी, कान और पैर के अंगूठे के आसपास दिखाई देती हैं। यह क्रोनिक गाउट का एक स्पष्ट संकेत है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: अक्तूबर की हल्की ठंड में बढ़ जाता है वायरल फीवर का जोखिम, अभी से बरतें ये सावधानियां
त्वचा का छिलना और लालपन
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से सूजन भी बढ़ जाता है, जिसका असर त्वचा पर भी दिख सकता है। इससे त्वचा बहुत रूखी हो सकती है, और पपड़ी बनकर छिलने लगती है। कई बार यह लक्षण सोरायसिस जैसा दिखता है। जिस जोड़ में गठिया का दर्द होता है, उसके आसपास की त्वचा का लाल होना और सूजा हुआ दिखना भी एक आम लक्षण है।
ये भी पढ़ें- Colon Cancer: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है आंत का कैंसर, अध्ययन में इसकी सबसे बड़ी वजह का हुआ खुला
त्वचा में तेज खुजली होना
कई मामलों में जब क्रिस्टल त्वचा के नीचे जमा होते हैं, तो वे नसों को उत्तेजित कर सकते हैं, जिससे त्वचा में तेज और लगातार खुजली हो सकती है। यह खुजली बिना किसी चकत्ते या दाने के भी महसूस हो सकती है और सामान्य मॉइस्चराइजर से भी ठीक नहीं होती। यह बढ़े हुए यूरिक एसिड का एक कम ज्ञात लेकिन महत्वपूर्ण लक्षण है।
जब किसी जोड़ में गाउट का तीव्र अटैक होता है, तो उस जोड़ के ऊपर की त्वचा अत्यधिक लाल, चमकदार और बैंगनी रंग की दिख सकती है। यह त्वचा छूने पर बहुत गर्म और संवेदनशील महसूस होती है। यदि आपको अपनी त्वचा पर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे साथ में जोड़ों के दर्द भी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपना यूरिक एसिड लेवल जरूर जांच कराएं।
स्रोत और संदर्भ
Gout
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
