सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: चीनी खाना बिल्कुल कम या बंद कर दें तो शरीर पर क्या असर होगा? क्या आप जानते हैं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Apr 2025 07:43 PM IST
सार

जिन चीजों को सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता रहा है उसमें ज्यादा चीनी-नमक खाना प्रमुख है। तो क्या हो अगर आप चीनी खाना बिल्कुल ही कम या बंद कर दें?

विज्ञापन
what happens when you stop eating sugar for a month chini chor dene se kya hota hai
नो शुगर डाइट के क्या लाभ हैं? - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। अगर आप सिर्फ खान-पान को ही ठीक रख लेते हैं तो ये कई गंभीर बीमारियों से बचाए रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है। जिन चीजों को सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता रहा है उसमें ज्यादा चीनी-नमक खाना प्रमुख है। तो क्या हो अगर आप चीनी खाना बिल्कुल ही कम या बंद कर दें? क्या ऐसा करना आपको फायदा दे सकता है?



चीनी हाई कैलोरी वाली होती है, ऐसे में इसके अधिक सेवन के कारण डायबिटीज और मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। तो क्या हो अगर आप चीनी का सेवन बिल्कुल बंद कर दें?

Trending Videos
what happens when you stop eating sugar for a month chini chor dene se kya hota hai
चीनी खाना बंद कर दें तो क्या लाभ होगा - फोटो : Freepik.com

चीनी का सेवन कम कर देने से क्या होता है?

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, चीनी का सेवन कम कर देने से आपको कुछ ही दिनों में कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दिखने लगते हैं। त्वचा में सुधार होने के साथ-साथ ये डायबिटीज, वेट कंट्रोल करने में मदद करता है। चीनी खाना बंद करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होने लगता है और इसके शरीर पर और भी कई सकारात्मक प्रभाव दिखने शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what happens when you stop eating sugar for a month chini chor dene se kya hota hai
खान-पान में सुधार - फोटो : Freepik.com

खान-पान होने लगता है ठीक

चीनी या इससे बनी चीजों का सेवन अगर आप कम कर देते हैं तो इससे आपके खान-पान में सुधार होने लग जाता है। असल में शरीर में लेप्टिन हार्मोन के कारण आपको भूख लगती है और बार-बार खाने की इच्छा होती है। यही हार्मोन हमें बताता है कि  कब खाना चाहिए या कब रुकना चाहिए।

अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप चीनी खाना कम कर देते हैं तो लेप्टिन हार्मोन की कार्यप्रणाली सुधर होता है, जिससे आप कम खाते हैं और वजन बढ़ने से बच सकते हैं।

what happens when you stop eating sugar for a month chini chor dene se kya hota hai
स्ट्रेस-तनाव का कम होता है खतरा - फोटो : Freepik.com

स्ट्रेस-एंग्जाइटी में सुधार

मेंटल हेल्थ की समस्याओं का जोखिम दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई अध्ययन इस बात पर भी जोर देते हैं कि अगर आप चीनी अधिक खाते हैं तो इससे स्ट्रेस-एंग्जाइटी सहित कई अन्य प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि चीनी के हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से मस्तिष्क में सूजन बढ़ जाती है। अधिक चीनी खाने से डिप्रेशन, चिंता और अन्य मानसिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए अगर आप चीनी खाना कम कर देते हैं तो इससे स्ट्रेस-डिप्रेशन का खतरा कम हो सकता है।

विज्ञापन
what happens when you stop eating sugar for a month chini chor dene se kya hota hai
त्वचा में सुधार - फोटो : freepik.com

चीनी कम खाने या छोड़ने के और भी कई फायदे हैं?

अगर आप चीनी खाना छोड़ देते हैं तो इससे कई अन्य लाभ हो सकते हैं।

  • ज्यादा चीनी खाने से शरीर में (एडवांस्ड ग्लाईकेशन एंड प्रोडक्ट्स) नामक तत्व बनते हैं, जो त्वचा को जल्दी बूढ़ा करने का काम करते हैं। 
  • अगर चीनी कम कर देंगे और अपने शुगर को सामान्य रखेंगे, तो यह प्रक्रिया धीमी होती है। इससे आपकी त्वचा की रंगत सुधरने लगती है।  
  • चीनी कम खाते हैं तो आपका वजन कम होने लगता है। चीनी कम खाने से कैलोरी इंटेक कम हो जाता है और आपके शरीर में फैट की मात्रा भी कम होने लगती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed