फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: विटामिन डी के लिए धूप लेने का सही तरीका क्या है? अच्छी सेहत के लिए आप भी जान लीजिए ये बात

Mon, 27 Oct 2025 03:10 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 27 Oct 2025 03:10 PM IST
सार

Right time to Sunbathe for Vitamin D: हमारे भारत में सालभर अच्छी धूप रहती है, फिर भी एक बहुत बड़ी आबादी विटामिन डी की कमी से जूझ रही है। इस 'सनशाइन विटामिन' की कमी से शरीर में कई गंभीर समस्या हो सकती हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि धूप लेने का सही तरीका और समय क्या है।
 

विज्ञापन
What is the right way to take sunlight for Vitamin D know at which time sunlight is more beneficial
विटामिन-डी - फोटो : Freepik.com

Right Time to Sunbathe For Vitamin D:  आमतौर पर माना जाता है कि भारत में सालभर अच्छी धूप रहती है, इसलिए यहां विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए। लेकिन हकीकत इसके विपरीत है, हमारे देश में भी बहुत से लोगों में 'विटामिन डी' की कमी पाई जाती है। हमारे देश में विटामिन डी की कमी एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिसे अक्सर 'सनशाइन विटामिन' कहा जाता है।



यह कमी इसलिए होती है क्योंकि लोग धूप लेने का सही समय और वैज्ञानिक तरीका नहीं जानते। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो न केवल हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है, बल्कि इम्यूनिटी को बढ़ाता है और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। यह विटामिन हमारी त्वचा में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से तब बनता है जब वह सूर्य की अल्ट्रावायलेट-बी किरणों के संपर्क में आती है।

विषेशज्ञों के मुताबिक सही तरीके से और सही समय पर अगर धूप लिया जाए तो विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। इस बारे में जागरूकता बढ़ाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि सनस्क्रीन लगाकर या खिड़की के शीशे के पीछे बैठने से शरीर को पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पाता। इसलिए आइए इस लेख में विटामिन डी लेने के सही तरीकों के बारे में जानते हैं।

What is the right way to take sunlight for Vitamin D know at which time sunlight is more beneficial
विटामिन डी की पूर्ति - फोटो : Adobe
धूप लेने का सही समय
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार धूप से विटामिन डी पाने का सबसे अच्छा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान सूर्य की रोशनी में यूवीबी (UVB) किरणें सबसे मजबूत होती हैं। यही किरणें आपकी त्वचा को विटामिन डी बनाने में मदद करती हैं।

लोग सोचते हैं कि सुबह की हल्की धूप बेहतर है, लेकिन वैज्ञानिक रूप से दोपहर से पहले वाली धूप ही विटामिन डी के लिए ज्यादा असरदार होती है, बशर्ते आप ज्यादा देर तक न बैठें।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: प्रदूषण में रहने से क्या कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है? ये रिपोर्ट देखकर हैरान रह जाएंगे आप
What is the right way to take sunlight for Vitamin D know at which time sunlight is more beneficial
धूप में समय - फोटो : Freepik.com
धूप लेने का तरीका
विटामिन डी लेने के लिए आपको रोजाना कम से कम 15 से 30 मिनट तक धूप में बैठना चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप पूरे कपड़े उतारकर धूप लें। बस आपके हाथ, पैर और चेहरा सीधे धूप के संपर्क में आने चाहिए।

धूप में बैठने के बाद, जब आपकी अवधि पूरी हो जाए, तो छाया में आ जाएं या कपड़े से शरीर ढक लें। यह आसान तरीका शरीर में विटामिन डी की जरूरी मात्रा पूरी करने के लिए काफी है।

ये भी पढ़ें- Sleep Disorders: नींद न आना बड़ी बीमारियों को है न्योता, आप भी हैं शिकार तो तुरंत सुधार लें ये आदतें
विज्ञापन
विज्ञापन
What is the right way to take sunlight for Vitamin D know at which time sunlight is more beneficial
फॉरेस्ट बाथिंग - फोटो : Adobe Stock
सनस्क्रीन से दूरी
धूप लेते समय सनस्क्रीन बिल्कुल न लगाएं। सनस्क्रीन एक कवच की तरह काम करती है, जो यूवीबी किरणों को रोक देती है। अगर आप सनस्क्रीन लगाते हैं, तो यह 90% से ज्यादा विटामिन डी बनने की प्रक्रिया को रूक जाती है।

इसलिए पहले 15-30 मिनट बिना सनस्क्रीन के धूप लें। इसके बाद ही अपनी त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन का उपयोग करें।

 
विज्ञापन
What is the right way to take sunlight for Vitamin D know at which time sunlight is more beneficial
धूप में समय - फोटो : Adobe Stock
त्वचा का रंग
यह समझना महत्वपूर्ण है कि जिन लोगों की त्वचा का रंग डार्क होता है, उन्हें हल्की त्वचा वालों की तुलना में विटामिन डी बनाने के लिए धूप में 3 से 5 गुना ज्यादा समय बिताना पड़ सकता है।

अगर आप पर्याप्त धूप नहीं ले पाते हैं, तो मछली, अंडे का पीला भाग और फोर्टिफाइड दूध जैसे खाद्य पदार्थ खाएं। या फिर किसी डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लेना सबसे सुरक्षित विकल्प है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed