{"_id":"5af68d7d4f1c1bda408b4adc","slug":"women-who-eat-more-pasta-tend-to-get-menopause-earlier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चावल खाने की शौकीन औरतें संभल जाएं, इतने बड़े खतरे में जी रही हैं आप","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
चावल खाने की शौकीन औरतें संभल जाएं, इतने बड़े खतरे में जी रही हैं आप
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी खाने में रोटी से ज्यादा चावल खाना पसंद करती हैं तो तुरंत अपनी खाने की आदतों में बदलाव कर लें। आपका चावल खाने का शौक मोटापा तो दूर आपको इस गंभीर बीमारी का भी शिकार भी जल्द बना देगा। आइए जानते हैं आखिर लड़कियों की सेहत पर क्या गलत असर पड़ता है ज्यादा चावल खाने से।
जो महिलाएं चावल ज्यादा खाती हैं, उन्हें रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) समय से पहले हो सकता है। इस वजह से उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस और दिल की बीमारियों का खतरा बना रहता है। ब्रिटेन में हुए एक रिसर्च में सामने आया कि सफेद पास्ता और चावल के अधिक सेवन से मेनोपोज समय से करीब डेढ़ वर्ष पहले हो सकता है।
एपिडेमिलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ नाम के जर्नल में प्रकाशित शोध में पता चला है कि सेहतमंद चीजें जैसे तैलीय फिश और ताजी फलियां जैसे कि मटर और हरे बीन्स खाने से रजोनिवृत्ति देर से होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के शोधकर्ताओं ने खानपान और रजोनिवृत्ति के बीच संबंध को लेकर शोध किया। इसमें 14,150 महिलाओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शोध में लगभग 40 से 65 वर्ष की महिलाओं को प्राकृतिक रूप से रजोनिवृत्ति हुई। शोधकर्ताओं ने पाया गया कि जिन महिलाओं ने तैलीय मछली का अधिक सेवन किया, उन्हें कम से कम तीन वर्ष देरी से रजोनिवृत्ति हुई। वहीं दूसरी ओर जिन महिलाओं ने रिफाइंड पास्ता और चावल खाया, उनमें रजोनिवृत्ति डेढ़ वर्ष समय पहले आ गई।