फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World lung cancer day 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे? जानिए इसका महत्व और इस साल का थीम

Fri, 01 Aug 2025 08:57 AM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 01 Aug 2025 08:57 AM IST
सार

  • हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य फेंफड़ों के कैंसर के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है।
  • इस वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे 2025 का थीम 'मजबूत एक साथ: फेफड़ों के कैंसर के जागरूकता के लिए एकजुट' है।

विज्ञापन
World Lung Cancer Day 2025 Know Significance History and This Year Theme
फेफड़े का कैंसर - फोटो : Adobe Stock

World lung cancer day 2025: हर साल 1 अगस्त को 'वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे' मनाया जाता है। यह दिन एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती, फेफड़ों के कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। फेफड़ों का कैंसर दुनियाभर में कैंसर से संबंधित मौतों का एक प्रमुख कारण है, और भारत जैसे देशों में भी इसकी दरें तेजी से बढ़ रही हैं।



इस बीमारी से जुड़े मिथकों को दूर करना, शुरुआती पहचान के महत्व पर जोर देना और इसके प्रबंधन व उपचार में हो रही प्रगति को उजागर करना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। यह दिन न केवल रोगियों और उनके परिवारों को समर्थन देने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि अनुसंधान और बेहतर स्वास्थ्य नीतियों के लिए भी एक मजबूत आवाज उठाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे क्यों मनाया जाता है, साथ ही ये भी जानेंगे कि साल 2025 का थीम क्या है?

World Lung Cancer Day 2025 Know Significance History and This Year Theme
फेफड़े का कैंसर - फोटो : Adobe Stock

क्यों मनाया जाता है 'विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस'?
'विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस' मनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं। इसका मुख्य उद्देश्य फेफड़ों के कैंसर की भयावहता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि यह दुनियाभर में कैंसर से होने वाली मौतों का सबसे आम कारण बना हुआ है। यह दिन अक्सर इस बीमारी से जुड़े कलंक को दूर करने का एक मंच प्रदान करता है, जो अक्सर धूम्रपान से ही जोड़कर देखा जाता है, जबकि सच्चाई यह है कि यह उन लोगों को भी हो सकता है जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया। 

यह दिवस रोकथाम पर शिक्षा देने का एक मंच भी प्रदान करता है, जिसमें धूम्रपान के अलावा वायु प्रदूषण, रेडॉन गैस और व्यावसायिक जोखिम जैसे अन्य कारकों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। साथ ही, यह शुरुआती पहचान के महत्व पर भी जोर देता है, क्योंकि समय पर निदान से उपचार के परिणाम बेहतर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- World Lung Cancer Day 2025: फेफड़ों के कैंसर से जुड़े इन अफवाहों को सच तो नहीं मानते आप, जान लें हकीकत

World Lung Cancer Day 2025 Know Significance History and This Year Theme
फेफड़े का कैंसर - फोटो : Adobe Stock

इस दिवस का महत्व
'विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस' का महत्व कई स्तरों पर है। यह जन जागरूकता फैलाने में मदद करता है, जिससे लोग इसके लक्षणों को पहचान सकें और समय रहते चिकित्सा सहायता ले सकें। यह रोगियों और उनके परिवारों के लिए समर्थन और आशा का प्रतीक भी है, उन्हें यह जानने में मदद करता है कि वे अकेले नहीं हैं।

कैंसर के निदान के बाद भी गुणवत्तापूर्ण जीवन संभव है। इसके अलावा, यह सरकारों और स्वास्थ्य संगठनों को तम्बाकू नियंत्रण नीतियों, वायु गुणवत्ता सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है।


ये भी पढ़ें- World Lung Cancer Day: इन गलत आदतों की वजह से बढ़ता है फेफड़ों में कैंसर का खतरा, बरतें ये सावधानियां
विज्ञापन
विज्ञापन
World Lung Cancer Day 2025 Know Significance History and This Year Theme
फेफड़े का कैंसर - फोटो : Adobe Stock
वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे थीम 2025
'वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे 2025' का थीम है 'मजबूत एक साथ: फेफड़ों के कैंसर जागरूकता के लिए एकजुट' (Stronger Together: United for Lung Cancer Awareness)। यह थीम इस बात पर केंद्रित है कि फेफड़ों के कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है।

यह संदेश देता है कि इस बीमारी के बोझ को कम करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा चाहे वे मरीज हों, उनके परिवार, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर, शोधकर्ता या नीति-निर्माता हों। 'मजबूत एक साथ' का मतलब है सामूहिक प्रयासों की शक्ति को पहचानना, ताकि जागरूकता के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से फैलाया जा सके।

 
विज्ञापन
World Lung Cancer Day 2025 Know Significance History and This Year Theme
फेफड़े का कैंसर - फोटो : Adobe Stock
'विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस' सिर्फ एक वार्षिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दिन लोगों को फेफड़ों के कैंसर से बचाव के लिए कई जरूरी बातें याद दिलाई जाती हैं, जैसे कि धूम्रपान छोड़ना, प्रदूषण से बचना, नियमित जांच कराना और लक्षणों को गंभीरता से लेना।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed