सब्सक्राइब करें

World Water Day: क्या वेट लॉस में भी मदद करता है पानी? इन फायदों से अक्सर लोग रह जाते हैं अनजान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 22 Mar 2026 07:55 PM IST
सार

हमारे शरीर में लगभग 60% पानी होता है। इन शारीरिक द्रवों के कार्यों में पाचन, अवशोषण, रक्त-संचार, लार के निर्माण और शरीर के तापमान को बनाए रखना शामिल है। खूब पानी पीते रहना अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी है। आइए पानी पीने से होने वाले फायदों को जान लेते हैं।

विज्ञापन
World Water Day 2026 Will Drinking More Water Help You Lose Weight know other benefits
पानी पीते रहना अच्छी सेहत के लिए जरूरी - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार बहुत जरूरी माना जाता है। खूब पानी पीते रहना भी हमारी सबसे बुनियादी जरूरतों में से एक है।  हमारा शरीर लगभग 55-60% पानी से बना होता है। सभी कोशिकाओं-अंगों को सही तरह से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो थकान, सिरदर्द, चक्कर, कब्ज और यहां तक कि किडनी की समस्या भी हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ वयस्कों को रोज 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। आमतौर पर पानी को सिर्फ प्यास बुझाने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने वाला माना जाता है, पर अक्सर लोग इसके सबसे महत्वपूर्ण फायदों से अनजान रह जाते हैं।

पानी शरीर के तापमान को नियंत्रित करते के साथ वेट लॉस और लिवर-किडनी को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत जरूरी माना जाता है।

क्या आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे हैं?

Trending Videos
World Water Day 2026 Will Drinking More Water Help You Lose Weight know other benefits
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

अच्छी सेहत के लिए खूब पानी पीना जरूरी 

आज विश्व जल दिवस है। ये हर साल 22 मार्च  संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाने वाला खास दिन है जो पानी के महत्व का याद दिलाता है। पानी के संसाधनों के सतत प्रबंधन और पानी को बचाने के लिए प्रयासों को और तेज करने पर जोर दिया जाता है। पानी हमारी सेहत का आधार है, इसलिए हमें और भी सावधानी बरतते रहने की जरूरत होती है।

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सिर्फ पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Water Day 2026 Will Drinking More Water Help You Lose Weight know other benefits
वेट लॉस में पानी पीने के फायदे - फोटो : Freepik.com

क्या वजन कंट्रोल करने में भी पानी है फायदेमंद?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पानी पीते रहना आपके वेट लॉस में भी लाभकारी हो सकता है। दिनभर में 2-3 लीटर पानी पीने से आप वजन कंट्रोल में रख सकते हैं। 
 

  • पानी में कोई कैलोरी नहीं होती, इसलिए ये पेट भरा रखने के साथ वेट लॉस में मददगार हो सकता है।
  • भोजन से पहले पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग कम हो सकती है। 
  • कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि पर्याप्त पानी मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है जो वेट लॉस में मददगार हो सकता है
World Water Day 2026 Will Drinking More Water Help You Lose Weight know other benefits
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पीजिए खूब पानी - फोटो : Freepik.com

डिहाइड्रेशन का कम होता है खतरा

डिहाइड्रेशन एक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम है, इसका शरीर पर कई तरह से नकारात्मक असर हो सकता है। खूब पानी पीते रहना आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है।
 

  • जब शरीर में पानी की कमी होती है तो ब्लड वॉल्यूम घटने लगता है।
  • इससे थकान, चक्कर और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • पर्याप्त पानी पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है, क्योंकि पसीने के जरिए अतिरिक्त गर्मी बाहर निकलती है। 
  • गर्मियों, व्यायाम या बुखार के दौरान पानी की जरूरत बढ़ जाती है। इसमें आपको अतिरिक्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है।



पाचन और किडनी के लिए जरूरी

जब हम पर्याप्त पानी पीते हैं तो पेट और आंतें सही तरीके से काम करती हैं। पानी मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है। ये पाचन को ठीक रखने के लिए भी जरूरी है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। 

इसी तरह किडनी शरीर से अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त नमक को बाहर निकालने के लिए भी खूब पानी पीते रहना चाहिए। ये पेशाब के जरिए टॉक्सिन बाहर निकलने और और किडनी स्टोन के खतरे से बचाने में मददगार है।

विज्ञापन
World Water Day 2026 Will Drinking More Water Help You Lose Weight know other benefits
क्या आप पीते हैं पर्याप्त मात्रा में पानी? - फोटो : Freepik.com

इन फायदों को भी जान लीजिए
 

  • खूब पानी पीते रहने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं जिसके बारे में सभी लोगों को जरूर जानना चाहिए।
  • पानी रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं। डिहाइड्रेशन से त्वचा रूखी, बेजान और झुर्रियों वाली दिख सकती है। 
  • अध्ययनों में पाया गया है कि पानी की कमी से चिड़चिड़ापन और फोकस में कमी आ सकती है। पर्याप्त पानी पीने से मानसिक सतर्कता बनी रहती है।
  • पर्याप्त पानी पीने से मांसपेशियों में ऐंठन और अकड़न का खतरा कम होता है। 
  • पानी रक्त को पतला बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। पर्याप्त हाइड्रेशन से ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में सहायता मिलती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed