Gauri Khan Birthday Special: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान देश के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं। किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख रियल लाइफ में भी राजाओं जैसी शान-ओ-शौकत के साथ रहते हैं। शाहरुख पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अब्राहम के साथ मुंबई के बेहद आलीशान घर 'मन्नत' में रहते हैं।
Gauri Khan Lifestyle: किंग खान की पत्नी है कई सेलेब्स से ज्यादा अमीर, जानिए गौरी खान की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी खान का करियर
बॉलीवुड के टाॅप अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी इंटीरियर डिजाइनर और एक सफल बिजनेस वुमन हैं। गौरी ने करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अंबानी परिवार और राल्फ लॉरेन समेत कई दिग्गज हस्तियों के घर की डिजाइनिंग की है। गौरी ने दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है।
गौरी खान का घर
शाहरुख के साथ गौरी सी साइड मेंशन में रहती हैं, जिसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है। मन्नत का इंटीरियर गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसके अलावा खान दंपत्ति का एक विला दुबई में भी है, जिसकी कीमत 24 करोड़ रुपये है। अलीबाग में उनका हॉलीडे होम है। दिल्ली में भी शाहरुख और गौरी का प्राॅपर्टी हैं।
लग्जरी कार
पति शाहरुख की तरह गौरी खान को भी लग्जरी कारों का शौक है। वह बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी से सफर करती हैं, जिसकी कीमत 2.25 करोड़ रुपये है।
गौरी खान की कमाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का सालाना टर्नओवर 500 करोड़ रुपये से अधिक है। रेड चिलीज और इंटीरियर डिजाइनिंग के जरिए गौरी मोटी कमाई करती हैं।