फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Air Force Day 2023: आज मनाया जा रहा है भारतीय वायुसेना दिवस, जानें एयरफोर्स से जुड़ी रोचक बातें

Sun, 08 Oct 2023 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 Oct 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Indian Air Force Day 2023 Date History Significance and Importance in HIndi
वायुसेना दिवस - फोटो : amar ujala

Indian Air Force Day 2023: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force, IAF) भारतीय सशस्त्र बलों में से एक है और भारतीय सुरक्षा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारतीय वायुसेना देश में हुए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्थापित की गई थी और वर्तमान में यह एक शक्तिशाली और तकनीकी दृष्टि से प्रगतिशील वायु सेना है।



भारतीय वायुसेना ने कई युद्धों में अपनी प्रगतिशीलता और सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है, जैसे कि 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में। भारतीय वायुसेना के पास परमाणु शक्ति के साथ युद्ध विमान भी हैं, जो देश की आकाशीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारतीय वायुसेना की उपलब्धियों को याद करने और सैनिकों के साहस को नमन करने के लिए हर साल वायुसेना दिवस मनाया जाता है। आज देशभर में वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने से पहले वायु सेना की उपलब्धियों, इस दिन को मनाने की खास वजह और इतिहास के बारे में जानिए।
 

Indian Air Force Day 2023 Date History Significance and Importance in HIndi
भारतीय वायुसेना दिवस 2023 - फोटो : istock

कब मनाते हैं भारतीय वायुसेना दिवस?

हर साल 8 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाते हैं। आज प्रयागराज के संगम क्षेत्र में जहां देश की सुरक्षा में लगे लड़ाकू विमान अपना शौर्य दिखा रहे हैं तो वहीं मध्य वायु कमान मुख्यालय बमरौली में वायु योद्धाओं की परेड हो रही है। आयोजन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के साथ वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शिरकत की। आज वायुसेना के नए ध्वज का भी अनावरण भी हुआ।

Indian Air Force Day 2023 Date History Significance and Importance in HIndi
Indian Air Force Day - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वायुसेना दिवस का इतिहास

दरअसल भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले ही भारतीय वायुसेना की स्थापना की जा चुकी थी। 8 अक्तूबर, 1932 को औपनिवेशिक शासन के अधीन अविभाजित भारत में वायुसेना की स्थापना की गई। भारत की वायुसेना द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हुई, जिसके लिए किंग जार्ज VI ने सेना को 'रायल' प्रीफिक्स से नवाजा था। हालांकि देश की आजादी के बाद जब भारत गणतंत्र राष्ट्र बना तो प्रीफिक्स को हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Air Force Day 2023 Date History Significance and Importance in HIndi
Air Strike - फोटो : PTI

क्यों मनाते हैं वायुसेना दिवस?

हर साल इस दिन को बहुत ही जोश व उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य देश के लोगों के लिए सशस्त्र बल वायुसेना के योगदान को समझाना और सराहना करना होता है। भारतीय वायुसेना दिवस वीर और सेवानिवृत्त अधिकारियों को सलामी और सम्मान देने का मौका प्रदान करता है। यह दिन भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों के योगदान को याद करने और उनके साहस और बलिदान को मान्यता देने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। इस मौके पर वायुसेना अलग-अलग स्थलों पर आकाशीय डिस्प्ले, पैरेड और अन्य कार्यक्रम आयोजित करती है, जिन्हें लोग उपस्थित होकर देखते हैं।

विज्ञापन
Indian Air Force Day 2023 Date History Significance and Importance in HIndi
एयर स्ट्राइक - फोटो : Twitter

भारतीय वायुसेना का परचम

भारतीय वायुसेना के नाम कई उपलब्धियां हैं। आजादी के बाद से भारतीय वायुसेना ने कुल 5 युद्ध लड़े। इसमें से चार युद्ध पाकिस्तान के खिलाफ रहे और एक भारत व चीन के बीच हुआ। भारत और पाकिस्तान की जंग 1948, 1965, 1971 और 1999 में हुई, जिसमें भारतीय वायुसेना का अहम योगदान रहा। चीन के साथ 1962 में हुए युद्ध में भी भारतीय वायुसेना ने अपना बल दिखाया। इसके अलावा ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और बालाकोट एयर स्ट्राइक भारतीय वायुसेना के कुछ प्रमुख ऑपरेशनों में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed