दिवाली पर्व के बाद हर साल भाई दूज का त्योहार आता है। दिवाली के दूसरे दिन यानी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 6 नवंबर के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाईयों का तिलक करते हैं और उन्हें नारियल देते हैं। वहीं, बदले में भाई अपनी बहन को कोई उपहार देता है। भाई दूज का त्योहार भाई बहने के अट्टू प्रेम को दर्शाने वाला त्योहार होता है। बहनें इस दिन भाई की लंबी आयु की कामना भी करती हैं और कुछ इस तरह ये दिन मनाया जाता है। वहीं, भाई दूज के दिन लोग अपने भाई, अपनी बहनों, अपने रिश्तेदारों और अपने दोस्तों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ खास संदेशों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप इस भाई दूज अपनों को भेज सकते हैं।
Bhai Dooj 2021: भाई दूज के पावन अवसर पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन चाहे भाई का प्यार
नहीं चाहे महंगे उपहार
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक
मिले मेरे भाई को खुशिया अपार।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
रूठकर तू क्यों बैठा है भाई अब मुझसे बात कर
हो गई गलती मुझसे अब अपनी बहन को माफ कर
बिन तुझसे बात किए कैसे कटेगा वक्त मेरा
देख फलक की ओर चांद की तन्हाई का एहसास कर।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
भाई दूज के शुभ अवसर पर
आप के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं
आपके जीवन में सुख शांति
और समृद्धि हमेशा बनी रहे।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
बहन लगाती तिलक फिर मिठाई हैं खिलाती
भाई देता पैसे और बहन है मुस्कुराती
भाई बहन का ये रिश्ता ना पड़ें कभी लूज
मेरे प्यारे भैया मुबारक हो आपको भाई दूज।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!