प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर यानी आज पूरे 72 साल के हो गए हैं। आज पीएम मोदी का जन्मदिन है। इस उम्र में भी उनकी स्फूर्ति और फिटनेस हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। पीएम मोदी भले ही शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान की यात्रा पर हों। लेकिन देश में उनके जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह है। पीएम मोदी अपनी दिनचर्या से लेकर खाने-पीने की आदतों की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। तो चलिए जानें कैसी है पीएम मोदी की डाइट और एक्सरसाइज रूटीन जो उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करती है।
PM Modi Lifestyle: कुछ ऐसी है पीएम मोदी की दिनचर्या, 72 की उम्र में भी दिखती है गजब की स्फूर्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी योग के समर्थक हैं। ये बात तो अब जग जाहिर है। योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। पीएम मोदी अपने दिन की शुरूआत सुबह की सैर और मेडिटेशन के साथ करते हैं। इसके साथ ही योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। जो उनकी फिटनेस और स्फूर्ति का सबसे बड़ा राज है।
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उनकी डाइट काफी ज्यादा चर्चा में थी। पीएम मोदी खानपान को लेकर काफी सख्त हैं और मसालेदार खाने से दूर ही रहते हैं। गुजराती खाने और खिचड़ी नरेंद्र मोदी की पसंदीदा डिश है। इसके साथ ही दही उनकी डाइट में हर दिन शामिल रहती है।
डीएनए में छपी खबर के मुताबिक पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी डाइट में पराठा और हिमाचल प्रदेश के मशरूम को भी शामिल करते हैं। हिमाचल प्रदेश के मशरूम में काफी सारी क्वालिटी है। जिसकी वजह से पीएम मोदी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलाई घड़ियों और फाउंटेन पेन का काफी शौक है। वहीं उन पर लिखी किताब 'नरेंद्र मोदी- द मैन' में उनके शौक और कपड़ों के बारे में बताया है। नरेंद्र मोदी शुरूआती दिनों से ही खुद को अच्छे कपड़ों में रखना और खुद को ग्रूम्ड रखना पसंद करते हैं। वहीं उनके हाफ स्लीव वाले कुर्ते के फैन तो काफी सारी जनता है।