फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mothers Day 2022: इन प्यार भरे संदेशों से मां को बताएं दिल की बात, मदर्स डे पर दें शुभकामनाएं

Sun, 08 May 2022 04:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 May 2022 04:42 AM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2022 Wishes, Wallpapers, Quotes, Images, Facebook, Whatsapp Status, Messages in Hindi Matra Diwas
हैप्पी मदर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala

Mothers Day 2022 Wishes: इस साल 8 मई 2022 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। मदर्स डे मां के प्यार और मातृत्व को समर्पित खास दिन होता है, जिसे दुनिया के कई देश अपने अपने तरीके से मनाते हैं। मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। भारत हो या अन्य कोई देश, हर कोई मां के निस्वार्थ प्रेम और लगाव को अच्छे से समझता है। मां तो हर रोज किसी न किसी तरह के अपना प्यार दिखा देती है लेकिन मदर्स डे वह खास दिन होता है, जब बच्चे मां के प्रति अपने प्यार को महसूस कराने के लिए उनके लिए कुछ खास करते हैं। ऐसे में मदर्स डे पर मां को तोहफा देना हो या उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान करना हो। साथ में डिनर पर जाना हो या पार्टी करनी हो, मदर्स डे पर यह सब करके वह मां को स्पेशल फील कराते हैं। लेकिन मां के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करना भी जरूरी है। अगर आप अपनी मां को इस खास मौके पर बताना चाहते हैं कि आप भी उनसे बहुत प्यार करते हैं। मां के प्यार के लिए उन्हें शुक्रिया करना चाहते हैं तो मदर्स डे के खूबसूरत शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ आकर्षक मदर्स डे के बधाई संदेश हैं, जिन्हें आप उन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य माध्यमों से भेज सकते हैं।

Mothers Day 2022 Wishes, Wallpapers, Quotes, Images, Facebook, Whatsapp Status, Messages in Hindi Matra Diwas
हैप्पी मदर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala

मां से रिश्ता कुछ ऐसे निभाओ
उसको अपनी पलकों पर बैठाओ
सबसे बड़ा दर्द सहकर मां हमें लाई दुनिया में
अब जीवन में कभी न हो वह उदास
ऐसा संसार मां के लिए बनाओ।

 हैप्पी मदर्स डे

Mothers Day 2022 Wishes, Wallpapers, Quotes, Images, Facebook, Whatsapp Status, Messages in Hindi Matra Diwas
हैप्पी मदर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala

मां तुम कितनी भोली हो
दिन-रात मेरे इंतजार में रहती हो
मेरे बच्चे ने खाना खाया,
यही सोचा करती हो
मां तुम कितनी भोली हो।

 हैप्पी मदर्स डे

विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2022 Wishes, Wallpapers, Quotes, Images, Facebook, Whatsapp Status, Messages in Hindi Matra Diwas
हैप्पी मदर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala

मां न होगी तो वफा कौन करेगा
ममता का हक भी कौन अदा करेगा
रब हर एक मां को सलामत रखना
वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा।

 हैप्पी मदर्स डे

विज्ञापन
Mothers Day 2022 Wishes, Wallpapers, Quotes, Images, Facebook, Whatsapp Status, Messages in Hindi Matra Diwas
हैप्पी मदर्स डे 2022 - फोटो : amar ujala

बच्चों को खिलाकर जब सुला देती है मां
तब दिल में थोड़ा सुकून पाती है मां
प्यार किसे कहते हैं और ममता क्या चीज है
कोई उनसे पूछे, जिनके पास नहीं होती है मां

 हैप्पी मदर्स डे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed