फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mothers Day 2022: मदर्स डे से जुड़ीं पांच रोचक बातें, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप

Sun, 08 May 2022 04:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 May 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2022 Know These Five Interesting And Unknown Facts of Mothers Day in Hindi
मदर्स डे 2022 - फोटो : Pixabay

Mothers Day 2022: मदर्स डे को लेकर लोगों को उत्साह है। हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 8 मई को है। मदर्स डे मां और बच्चों के प्रेम और स्नेह का दिन है। वैसे तो हर दिन मां और बच्चों का होता है लेकिन बच्चे जीवन की भागदौड़ में मां को यह बता नहीं पाते कि उनके जीवन में मां कितनी अहम हैं। ऐसे में मदर्स डे मां के मातृत्व, उनकी देखभाल, निस्वार्थ प्यार को समर्पित दिन होता है। लेकिन मदर्स डे के बारे में आप कितना जानते हैं? आज भले ही लोग अपनी अपनी तरह से मदर्स डे का पर्व मनाते हैं लेकिन मदर्स डे से जुड़ी कई ऐसी बाते हैं जिनसे आप अनजान होंगे। ऐसे में इस दिन को सेलिब्रेट करने के साथ जान लीजिए मदर्स डे से जुड़ी रोचक और दिलचस्प बातें जो शायद नहीं जानते होंगे आप।

Mothers Day 2022 Know These Five Interesting And Unknown Facts of Mothers Day in Hindi
मदर्स डे 2022 - फोटो : Pixabay

पहला मदर्स डे कहां मनाया गया

मौजूदा समय में दुनिया के तमाम देश मदर्स डे मनाते हैं। अमेरिका से लेकर भारत और यूरोपीय देशों में मदर्स डे अलग अलग तरीकों से मनाया जाता है लेकिन शायद आप इस बात से अनजान हो कि सबसे पहला मदर्स डे अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया और फिलाडेल्फिया में मनाया गया था। साल 1908 में पहली बार मदर्स डे मनाया गया।

Mothers Day 2022 Know These Five Interesting And Unknown Facts of Mothers Day in Hindi
मदर्स डे 2022 - फोटो : Freepik

किसने मनाया सबसे पहले मदर्स डे

एना जार्विस नाम की अमेरिकी महिला ने अपनी मां की निधन के बाद कभी शादी न करने का फैसला लिया और अपना पूरा जीवन मां के नाम समर्पित कर दिया।एना जार्विस ने ही सबसे पहले मदर्स डे मनाने की शुरुआत की। उन दिनों यूरोप में इस दिन को मदरिंग संडे कहा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2022 Know These Five Interesting And Unknown Facts of Mothers Day in Hindi
मदर्स डे 2022 - फोटो : Pixabay

मदर्स डे मनाने की आधिकारिक घोषणा

भले ही साल 1908 में मदर्स डे मनाने की शुरुआत हो गई हो लेकिन आधिकारिक तौर पर मदर्स डे मनाने के लिए कानून पास हुआ। अमेरिके के राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने 9 मई 1914 को कानून पास किया, जिसमें लिखा था कि मई महीने के हर दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Mothers Day 2022 Know These Five Interesting And Unknown Facts of Mothers Day in Hindi
मदर्स डे 2022 - फोटो : Pixabay

6 मार्च को भी मदर्स डे

उसके बाद से कई सारे देशों में मदर्स डे मनाने का एक तय दिन हो गया। जिसे भारत, अमेरिका समेत अन्य देशों ने अपना लिया लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि यूके में मदर्स डे 6 मार्च को मनाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed