फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Special Sweet 2022: दिवाली पर होगा मुंह मीठा, डायबिटीज मरीजों के लिए घर में बनाएं शुगर फ्री मिठाई

Mon, 24 Oct 2022 12:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 24 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
diwali 2022 special sugar free sweet recipe for diabetes patient
kaju katli - फोटो : istock

त्योहार के मौके पर सभी मुंह मीठा करना चाहते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीज और खासतौर पर वो लोग जिन्हें मीठा खाने के लिए डॉक्टर ने मना किया है। वो मिठाई  खाने को तरसते हैं लेकिन घर में आई एक भी मिठाई नहीं खा पाते। अगर आपके परिवार में भी मीठा खाने से परहेज है तो शुगर फ्री मिठाई को तैयार करें। काजू से तैयार काजू की बर्फी को बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और फटाफट बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगी शुगर फ्री काजू की मिठाई। 

diwali 2022 special sugar free sweet recipe for diabetes patient
kaju - फोटो : istock
काजू कतली बनाने की सामग्री

काजू कतली को बनाने के लिए चीनी की जरूरत नहीं होती है। शुगर फ्री इस मिठाई को डायबिटीज मरीज भी खा सकते हैं। काजू कतली बनाने के लिए जरूरत होगी 250 ग्राम काजू, मीठे के लिए आप चाहे तो इसमे शुगर फ्री चीनी पांच से छह चम्मच मिला सकते हैं, साथ में चाहिए केसर के सात से आठ रेशे, पानी आवश्यकतानुसार।

diwali 2022 special sugar free sweet recipe for diabetes patient
kaju katli - फोटो : istock
काजू कतली बनाने की विधि

काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले काजू लेकर अच्छे धोकर साफ कर लीजिए। फिर इसके पानी को धूप में सुखा लीजिए। एक बार जब काजू अच्छी तरह से सूख जाएं तो इन्हें ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसे बिल्कुल महीन पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट बनने में दिक्कत आ रही है तो आप थोड़ा सा पानी भी मिला सकती हैं। अब इस काजू के पेस्ट को एक तरफ रख दें। कड़ाही को गैस पर रखें और पानी डालें। साथ में शुगर फ्री चीनी को डालकर चलाएं। साथ में इसमे केसर के रेशे भी डाल दें। जैसे ही पानी गर्म होगा केसर के रेश घुलकर रंग छोड़ देंगे। जिससे पानी केसरिया रंग का हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2022 special sugar free sweet recipe for diabetes patient
काजू बर्फी रेसिपी - फोटो : Istock

पानी में उबाल आए तो इसे चलाते रहें जब तक कि चीनी घुल ना जाए। जब ये चाशनी गाढ़ी होने लगे तो इसमे काजू का पेस्ट डाल दें। काजू के पेस्ट को डालकर तेजी से चलाएं। जिससे कि इसमे गांठ ना पड़ें। गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें और पकाएं। काजू को चाशनी में डालकर धीमी आंच पर अचछी तरह से पकाएं। जब काजू का पेस्ट पककर कड़ाही छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। किसी बड़ी प्लेट या ट्रे में घी लगाकर फैला दें। अब गरम काजू के पेस्ट को घी लगे बर्तन में पलट कर चिकने करछुल की सहायता से चिकना कर एकसार फैला दें। 

विज्ञापन
diwali 2022 special sugar free sweet recipe for diabetes patient
kaju katli - फोटो : instagram

जब ये अच्छे से जमकर ठंडा हो जाए तो चाकू की मदद से डायमंड आकार में काट लें। बस तैयार है स्वादिष्ट शुगर फ्री काजू की बर्फी। इसे डाइट पर रहने वालों के साथ ही डायबिटीज के मरीज आसानी से खा सकते हैं और त्योहार एंज्वॉय कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed