सब्सक्राइब करें

How to Make Tiranga Dhokla: तिरंगा ढोकला बनाने का सबसे सही और आसान तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 20 Jan 2026 11:57 AM IST
सार

How to Make Tiranga Dhokla: अगर आप इस गणतंत्र दिवस कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको तिरंगा ढोकला बनाने की सही विधि बताएंगे।

विज्ञापन
How to Make Tiranga Dhokla at Home for Republic Day Recipe in Hindi
तिरंगा ढोकला बनाने का सबसे सही और आसान तरीका - फोटो : Adobe stock

How To Make Tiranga Dhokla: गणतंत्र दिवस को लोग अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर लोगों के घर, स्कूल, ऑफिस  और कॉलोनियों में तमाम कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस दिन लोग तिरंगे के रंगों में तैयार होते हैं और खाने-पीने की चीजों में भी लोग तिरंगे के रंगों को शामिल करके माहौल को और खास बनाते हैं।



अगर आप इस गणतंत्र दिवस अपने दोस्तों और परिवार के लिए कुछ यूनिक और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो तिरंगा ढोकला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। ये स्वाद में हल्का, दिखने में आकर्षक और तिरंगे के रंगों से भरा होता है। घर पर इसे बनाना भी आसान है और बच्चों को भी ये बहुत पसंद आता है।

चाहे त्योहार की पार्टी हो या स्कूल/ऑफिस फंक्शन, तिरंगा ढोकला आपके गणतंत्र दिवस को स्वाद और रंग दोनों से खास बना सकता है। तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। 

Trending Videos
How to Make Tiranga Dhokla at Home for Republic Day Recipe in Hindi
तिरंगा ढोकला बनाने का सामान - फोटो : instagram
तिरंगा ढोकला बनाने का सामान
 
  •  सूजी – 1 कप
  •  दही – ½ कप
  •  बेकिंग सोडा – ½ चम्मच
  • पालक पेस्ट
  • केसरिया फूड कलर
  • हरा फूड कलर
  • हरी मिर्च 
  •  नमक
  •  तेल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Make Tiranga Dhokla at Home for Republic Day Recipe in Hindi
सूजी का तिरंगा ढोकला बनाने की विधि - फोटो : instagram
सूजी का तिरंगा ढोकला बनाने की विधि 
 
  • तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें। 
  • अब नमक, हल्की सी चीनी मिक्स करके बैटर को 15-20 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी थोड़ा फूल जाए। 
  • इसके बाद बैटर में बेकिंग पाउडर या ईनो डालकर हल्के हाथों से मिलाएं। 
How to Make Tiranga Dhokla at Home for Republic Day Recipe in Hindi
सूजी का तिरंगा ढोकला बनाने की विधि - फोटो : instagram
  • अब बैटर को तीन हिस्सों में बांटकर पहले हिस्से में हल्दी मिलाकर केसरिया रंग तैयार करें, दूसरे हिस्से को बिना किसी रंग के छोड़े और तीसरे हिस्से में हरा रंग डालकर हरा हिस्सा बनाएं।
  • इसके बाद स्टीमर पानी उबालें और ढोकला ट्रे या प्लेट को हल्का तेल लगाकर ग्रीस करें। 
विज्ञापन
How to Make Tiranga Dhokla at Home for Republic Day Recipe in Hindi
सूजी का तिरंगा ढोकला बनाने की विधि - फोटो : instagram
  • सबसे पहले केसरिया बैटर को ट्रे में डालें और समान रूप से फैलाएं फिर उसके ऊपर सफेद बैटरऔर फिर हरा बैटर डालकर तीनों रंगों का तिरंगा बना दें। 
  • ट्रे को स्टीमर में रखकर मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक ढोकला स्टीम करें।
  • स्टीमिंग पूरी होने के बाद ढोकला को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर ट्रे से निकालें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed