फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Litti Chokha Recipe: बिहार के लिट्टी-चोखा का लिया है स्वाद? घर में इस तरह बनाएं

Tue, 11 Oct 2022 02:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
Litti Chokha Recipe Bihar Special Most Famous Food Litti Chokha Banane ki Vidhi in Hindi
लिट्टी-चोखा बनाने की विधि - फोटो : istock

बिहार के खाने में सबसे ज्यादा मशहूर लिट्टी-चोखा है। जो बिहार के बाहर के लोग भी काफी पसंद करते हैं। आपने भी कभी ना कभी लिट्टी-चोखा का स्वाद तो लिया ही होगा। लिट्टी के स्वाद की मुख्य सामग्री सत्तू होता है। जिसकी वजह से इसका स्वाद बिल्कुल अलग आता है। हालांकि घर में लिट्टी-चोखा बनाना अक्सर महिलाओं को कठिन लगता है। लेकिन आप चाहें तो इस आसान सी रेसिपी के साथ लिट्टी-चोखा बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानें क्या है लिट्टी-चोखा की रेसिपी।

Litti Chokha Recipe Bihar Special Most Famous Food Litti Chokha Banane ki Vidhi in Hindi
atta - फोटो : istock
लिट्टी बनाने की सामग्री

लिट्टी बनाने के लिए चाहिए गेंहू का आटा दो कप, सत्तू एक कप, प्याज बारीक कटा हुआ, तेल दो चम्मच, घी दो चम्मच, लहसुन तीन से चार कली, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, अजवाइन एक चम्मच, नींबू का रस एक चम्मच, अचार का मसाला, नमक स्वादानुसार।

Litti Chokha Recipe Bihar Special Most Famous Food Litti Chokha Banane ki Vidhi in Hindi
लिट्टी-चोखा बनाने की विधि - फोटो : istock
चोखा बनाने की सामग्री

गोल बड़ा बैंगन एक, आलू तीन, टमाटर दो, प्याज बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, लहसुन, हरी धनिया बारीक कटी हुई, नींबू एक, तेल एक चम्मच, नमक स्वादानुसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Litti Chokha Recipe Bihar Special Most Famous Food Litti Chokha Banane ki Vidhi in Hindi
Brinjal
लिट्टी-चोखा बनाने की सामग्री

लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में गेंहू का आटा लें। फिर इसमे घी और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इस आटे को गुनगुने पानी की मदद से गूंथ लें। नर्म आटे को आधे घंटे के लिए किसी बर्तन से ढंककर रख दें। लिट्टी का मसाला तैयार करने के लिए किसी बर्तन में सत्तू लें। उसमे हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा, सादा नमक और अचार का मसाला मिला लें। इसे अच्छी तरह से हाथों की मदद से मिक्स कर लें। थोड़ा सा सरसों का तेल और पानी डालकर हल्का सा गीला मसाला बना लें। 

विज्ञापन
Litti Chokha Recipe Bihar Special Most Famous Food Litti Chokha Banane ki Vidhi in Hindi
लिट्टी-चोखा बनाने की विधि - फोटो : istock

अब लिट्टी के आटे की छोटी गोल लोई बनाकर उसमे मसाले को करीब एक चम्मच भरें। चारो तरफ से दबाकर लिट्टी को बंद कर दें और अंगूठे की मदद से चपटा कर लें। अब लकड़ी या कोयले से आग तैयार करें। इस आग में सारी लिट्टी को सेंक लें। अगर आप आग नहीं बना सकतीं तो माइक्रोवेव में भी लिट्टी को सेंका जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed