सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत में बनाएं कुट्टू के आटे से बने पकौड़े, ये रही रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 17 Sep 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
navratri 2022 food recipes make kuttu ke aate ke pakode
kuttu ke pakode - फोटो : pixabay

नवरात्रि के नौ दिनों में लोग देवी मां की आराधना करते हैं। कलश स्थापना और विधि-विधान से पूजा के साथ ही नौ दिन लोग देवी मां का व्रत करते हैं। जिसमे केवल फलाहारी व्यंजन को ही खाया जाता है। नौ दिनों के व्रत में अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो पेट भरने के साथ ही स्वादिष्ट भी हो। तो कुट्टू के आटे से बने पकौड़े को ट्राई करें। कुट्टू के आटे और आलू को मिलाकर तैयार इन पकौड़े को आप मेहमानों को भी नवरात्रि में बनाकर खिला सकती हैं। साथ ही ये पूरी तरह से फलाहारी भी है। जिसे खाने से ना केवल एनर्जी मिलेगी बल्कि आपकी व्रत वाली भूख का भी समाधान होगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार होंगे व्रत वाले कुट्टू के आटे के पकौड़े।

Trending Videos
navratri 2022 food recipes make kuttu ke aate ke pakode
कुट्टू - फोटो : अमर उजाला
कुट्टू के आटे के पकौड़े बनाने की सामग्री

कुट्टू के आटे के पकौड़े बनाने के लिए जरूरत होगी एक कप कुट्टू का आटा, दो से तीन हरी मिर्च, हरी धनिया बारीक कटी हुई, दो से तीन उबले आलू, सेंधा नमक, भुना जीरा, खड़ी धनिया के बीज, कुटी हुई लाल मिर्च, कुटी हुई काली मिर्च, तलने के लिए देसी घी या मूंगफली का तेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2022 food recipes make kuttu ke aate ke pakode
kuttu - फोटो : pixa
कुट्टू के आटे के पकौड़े बनाने की विधि

सबसे पहले आलू को लेकर उबाल लें। फिर इन आलूओं को छील लें। किसी बाउल में छिले हुए आलूओं को अच्छी तरह से मैश कर लें। ध्यान रहे कि जब आलू ठंडी हो जाए तो ही इन्हें मैश करें। मैश आलुओं में कुटी हुई काली मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च, हरी धनिया बारीक कटी हुई, धनिया के बीज को भूनकर पीस लें। साथ में जीरा भी भूनकर पीस कर मिलाएं। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मैश कर लें। जब आलू में ये सारी चीजें मैश हो जाए तो सेंधा नमक मिला लें।

navratri 2022 food recipes make kuttu ke aate ke pakode
उबले आलू - फोटो : iStock

पकौड़े के लिए किसी बाउल में कुट्टू के आटे को लें। इसमे थोड़ा सा सेंधा नमक और कुटी हुई काली मिर्च मिला दें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमे पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार करें। बस अब गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और तेल डालकर गर्म करें। मैश आलूओं को थोड़ी मात्रा में लेकर गोल आकार दें। इन गोल आकार के आलूओं के मिश्रण को कुट्टू के आटे के घोल में डुबोएं और तेल में डालकर मध्यम आंच पर तलें। इसी तरह से सारे पकौड़ों को तैयार कर लें और सुनहरा तल लें। बस तैयार है कुट्टू के आटे के पकौड़े। इन्हें गर्मागर्म टमाटर की व्रत वाली चटनी के साथ सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed