फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस 2022: हिंदी दिवस के मौके पर देना है भाषण, तो इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 14 Sep 2022 07:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Sep 2022 07:14 AM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas Speech 2022 Ideas 14 September Tips To prepare Speech in Hindi
हिंदी दिवस 2022 - फोटो : istock

हिंदी दिवस भाषण 2022: हिंदी भाषा का अपना ही महत्व है। भारत की पहचान हिंदी से है। भारत का एक नाम हिंदुस्तान है, जो कहीं न कहीं भारत की भाषा और धर्म को प्रदर्शित करता है। हालांकि भारत में अंग्रेजी का चलन बढ़ गया है। ऐसे में हिंदी का प्रचार प्रसार बढ़ाने और लोगों को हिंदी के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। बच्चों से लेकर बड़े तक अब आम बोलचाल की भाषा में अंग्रेजी का उपयोग करते हैं लेकिन हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में हाईस्कूल तक हिंदी अनिवार्य होती है। सरकारी दफ्तरों में हिंदी भाषा में ही आधिकारिक कामकाज होता है। इसके अलावा हिंदी दिवस के मौके पर हर साल कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। स्कूल कॉलेज आदि में हिंदी दिवस के मौके पर प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम किए जाते हैं। ऐसे में अगर इस हिंदी दिवस के मौके पर किसी कार्यक्रम में आपको हिंदी में शानदार और प्रभावी भाषण देना हो तो कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं।

Hindi Diwas Speech 2022 Ideas 14 September Tips To prepare Speech in Hindi
हिंदी दिवस का भाषण - फोटो : istock

भाषण की शुरुआत

किसी भी विषय पर भाषण देने के लिए जरूरी है कि उसकी शुरुआत अच्छी हो। एक अच्छे भाषण की शुरुआत अगर दिलचस्प होती है, तो वह श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। सुनने वाले आपके भाषण को मन से अंत तक सुनते हैं।
 

Hindi Diwas Speech 2022 Ideas 14 September Tips To prepare Speech in Hindi
हिंदी दिवस 2022 - फोटो : istock

तथ्य सही हो

हिंदी दिवस पर जो भी बात अपने भाषण में कहें, उसमें बताई जाने वाली जानकारी और तथ्य सही हो। भाषण लिखते समय सभी तथ्यों को दो बार जांच लें। ताकि किसी गलती की गुंजाइश न रहे और जिनका प्रभावी आपका भाषण हो, उतना ही सत्य पर आधारित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas Speech 2022 Ideas 14 September Tips To prepare Speech in Hindi
हिंदी दिवस - फोटो : Social Media

आवाज बुलंद रखें

भाषण को अच्छे तरीके से लिखना ही जरूरी नहीं। भाषण बोलते समय भी ऊर्जा और जोश दिखना चाहिए। आपकी बात श्रोता तक पहुंच सके, इस बात का ध्यान रहे। भाषण को बोल बोलकर अभ्यास करें ताकि बुलंद आवाज में भाषण देते समय किसी तरह की हिचकिचाहट ना हो।

विज्ञापन
Hindi Diwas Speech 2022 Ideas 14 September Tips To prepare Speech in Hindi
हिंदी दिवस - फोटो : pixabay

श्रोताओं से जुड़ें

एक अच्छा भाषण श्रोताओं को तभी प्रभावित करता है, जब श्रोता उसे ध्यान से सुनते हैं। इसके लिए रटी रटाई पंक्तियों को दोहराने के बजाए वक्ता को श्रोताओं से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। इससे सुनने वालों में भाषण को लेकर रुचि आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed