सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कितने अमीर हैं टोनी स्टार्क उर्फ रॉबर्ट डाउनी जूनियर? जानिए आयरन मैन की नेटवर्थ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Know the Famous Iron Man Robert Downey Jr Net Worth
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नेटवर्थ - फोटो : instagram/robertdowneyjr

आयरनमैन उर्फ टोनी स्टार्क की दीवानगी सिर्फ बच्चों में नहीं बल्कि युवाओं में भी है। भारतीयों में भी हॉलीवुड की फिल्म आयरन मैन के लिए काफी क्रेज है। टोनी स्टार्क के रोल से मशहूर हुए हाॅलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर की देश-विदेश में बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर होती हैं, वहीं रॉबर्ट डाउनी जूनियर का अभिनय भी फैंस को उनकी ओर आकर्षित करता है। न्यूयॉर्क के मैनहटन में 4 अप्रैल को जन्मे रॉबर्ट का जीवन काफी संघर्ष और कठिनाईयों में गुजरा है। आज भले ही वह सुपरस्टार हैं लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत महज पांच साल की उम्र में अपने पिता की फिल्म 'पाउंड' से कर दी थी। ऐसा नहीं कि फिल्मों में आने के बाद उन्होंने सिर्फ स्टारडम ही देखा। एक दौर ऐसा आया जब वह पूरी तरह से ड्रग्स के आदि हो गए थे। ड्रग्स के आरोप में वह लगभग 6 बार जेल भी गए। लेकिन आज रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नाम हर कोई जानता है। उनकी लाइफस्टाइल, आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की कमाई जान आप भी चौंक जाएंगे। चलिए जानते हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

Trending Videos
Celebrity Lifestyle Know the Famous Iron Man Robert Downey Jr Net Worth
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नेटवर्थ - फोटो : instagram/robertdowneyjr

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नेटवर्थ 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की कुल संपत्ति 79 मिलियन डॉलर यानी करीब 547 करोड़ रुपये है। वर्तमान में टोनी स्टार्क की नेटवर्थ 305 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में उनकी कुल संपत्ति साल 2022 में 22 हजार करोड़ से ज्यादा है। पिछले कुछ सालों में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की कमाई में 95 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Know the Famous Iron Man Robert Downey Jr Net Worth
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नेटवर्थ - फोटो : instagram/robertdowneyjr

टोनी स्टार्क के रोल से मशहूर हुए रॉबर्ट डाउनी की कमाई

अमेरिकन फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर रॉबर्ट डाउनी जूनियर की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में और एक्टिंग है। उन्होंने एवेंजर्स: एंडगेम फिल्म के लिए 524 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी। वह सालानी 30 मिलियन से ज्यादा की कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक फिल्म के लिए 23 मिलियन डॉलर से 25 मिलियन डॉलर तक चार्ज करते हैं।

Celebrity Lifestyle Know the Famous Iron Man Robert Downey Jr Net Worth
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नेटवर्थ - फोटो : instagram/robertdowneyjr

रॉबर्ट डाउनी जूनियर का कार कलेक्शन 

आयरन मैन फेम रॉबर्ट डाउनी जूनियर का कार कलेक्शन बहुत बड़ा और लग्जरी है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारें हैं। जिसमें पोर्शे, कन्वेटे , फोर्ड एफ 150, बेंटले, वोल्वो वुडी, 1970 बॉस 302 मस्टंग, 1970 मर्सिडीज बेंज पगोड़ा, ऑडी ए8 और ए7 है। इसके अलावा मर्सिडीज बेंज वैगन, एनएसएक्स रोडस्टर और 2011 वी डब्ल्यू जीटी आई भी है।

विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Know the Famous Iron Man Robert Downey Jr Net Worth
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नेटवर्थ - फोटो : instagram/robertdowneyjr

रॉबर्ट डाउनी जूनियर का आलीशान घर

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की जूमा बीच पर सात एकड़ प्रॉपर्टी फैली हुई है। वहीं जिस आलीशान घर में रॉबर्ट डाउनी रहते हैं वह 3,538 स्क्वायर फिट में बना हुआ है। इस बंगले में चार बेडरूम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो बेडरूम को गेस्ट हाउस में कन्वर्ट किया गया है। इस घर की कीमत लगभग 13.8 मिलियन अमरीकी डालर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed