फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Decor: इन तरीकों से फर्श को बनाएं क्लासी, घर की सुंदरता में लग जाएंगे चार चांद

Sun, 15 Oct 2023 04:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 15 Oct 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
Home Decor Floor Tiles Designs Ideas For Living Room And Kitchen
Kitchen - फोटो : pexel

घर का फर्श बच्चों का पहला प्लेग्राउंड होता है, जिसे साफ-सुथरा होने के साथ खूबसूरत भी होना चाहिए। स्टाइलिश टाइल्स लगाकर आप फर्श को खूबसूरत और क्लासी लुक दे सकती हैं। अगर आप नया घर बनवा रही हैं या अपने घर में रिनोवेशन कराने के बारे में सोच रही हैं तो घर में अच्छी और खूबसूरत टाइल्स लगवा सकती हैं। खूबसूरत टाइल्स लगाने से फर्श और दीवारों को एक नया लुक मिलेगा और आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। आजकल खूबसूरत से खूबसूरत स्टाइल, आकार, रंग, पैटर्न और बनावट में आसानी से और सस्ते में मिल जाती हैं। जिससे आप घर की खूबसूरती को चार चांद लगा सकती हैं।

Home Decor Floor Tiles Designs Ideas For Living Room And Kitchen
Kitchen - फोटो : pixabay

चीनी मिट्टी

आजकल चीनी मिट्टी की टाइल्स लोगों की खास पसंद हैं। चीनी मिट्टी की टाइल्स काफी मजबूत होती है। इसलिए लोग इसे बाहरी फर्श के लिए उपयोग में लाना पसंद कर रहे हैं।

Home Decor Floor Tiles Designs Ideas For Living Room And Kitchen
Tiles - फोटो : Social Media

सिरेमिक

सिरेमिक टाइल्स, सिरेमिक सामग्री से बनी एक पतली, सपाट सतह वाली टाइल होती है, जो कि काफी मजबूत होती हैं। इसे ज्यादा रखरखाव की जरुरत नहीं होती, इसलिए लोग इसे घरेलू फर्श के रूप में लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। सिरेमिक टाइल कई रंगों, पैटर्नों और आकारों की होती है, ये बाजारों में आसानी से मिल जाती हैं। इसलिए आपको अपनी पसंद की डिजाइन की टाइल्स ढूंढने में परेशानी नहीं आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Decor Floor Tiles Designs Ideas For Living Room And Kitchen
Tiles - फोटो : pixabay

कांच की टाइल्स

कांच की टाइल्स कई अलग-अलग रंगों में आसानी से मिल जाती हैं, जिनमें सफेद, मटमैला और भूरा रंग शामिल हैं, ये देखने में बहुत सुंदर दिखाई देती हैं। इसे लगाने से आपका घर लाजवाब दिखेगा। यह टाइलें चिकनी होती हैं, इसपर दाग आसानी से नहीं लगते, इसलिए आजकल कांच की टाइल्स को लोग ज्यादा पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Home Decor Floor Tiles Designs Ideas For Living Room And Kitchen
Tiles - फोटो : pixabay

टेराकोटा

ये चौकोर डिजाइन वाली टाइल्स होती है, इसलिए इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन टाइल्स का उपयोग कर आप अपने घर की सजावट को क्लासिक लुक देने के लिए कर सकते हैं। ये टाइल्स आरामदायक और गर्माहट का अहसास कराती हैं, जिन्हें कमरों और दीवारों पर सजावट के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed