फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day Craft Ideas: 15 अगस्त पर बच्चों के लिए 5 आसान DIY क्राफ्ट, घर और स्कूल में जरूर करें ट्राई

Sat, 08 Aug 2026 10:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Aug 2026 10:13 AM IST
सार

DIY Tricolor Crafts: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे तिरंगा पेपर फ्लैग, पेपर प्लेट वॉल हैंगिंग, हैंडप्रिंट आर्ट, आइसक्रीम स्टिक फोटो फ्रेम, तिरंगा पिनव्हील, बुकमार्क, बैज और अशोक चक्र पेंटिंग जैसे आसान DIY क्राफ्ट बना सकते हैं। ये गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी विकसित करती हैं।

विज्ञापन
Independence Day DIY Craft Ideas For Kids 15 August Tricolor School Craft
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को सिखाएं तिरंगा बनाना - फोटो : Ai

Tricolor craft ideas For Kids 15 August : 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों, घरों और मुहल्लों में तिरंगा फहराया जाता है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है और बच्चे देशभक्ति गीतों व नृत्यों में हिस्सा लेते हैं। इस बीच हर तरफ तिरंगा मय रंग नजर आते हैं। बच्चों के लिए तो तरह तरह के तिरंगा उत्पाद बाजार में आ जाते हैं। जैसे कागज का तिरंगा झंडा, हैंडबैंड, स्टिकर्स आदि। 



बच्चों को ये चीजें काफी उत्साहित करती हैं लेकिन बाजार से तिरंगा प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाए बच्चों से इसे बनवाना बेहतरीन विकल्प है। इससे उन्हें कुछ नया और क्रिएटिव सीखने का मौका मिलता है। DIY क्राफ्ट एक्टिविटीज उनको व्यस्तता और रचनात्मक गुण देती है।

रंगीन कागज, आइसक्रीम स्टिक, पेपर प्लेट, चार्ट पेपर, रिबन और पुराने अखबार जैसी साधारण चीजों से बच्चे खूबसूरत तिरंगा सजावट और क्राफ्ट तैयार कर सकते हैं। इससे न केवल उनका समय रचनात्मक तरीके से बीतता है, बल्कि वे राष्ट्रीय ध्वज, अशोक चक्र और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को भी बेहतर ढंग से समझते हैं।

अगर आप बच्चों के लिए 15 अगस्त की एक्टिविटी प्लान कर रहे हैं, तो यहां दिए गए आसान DIY क्राफ्ट आइडियाज इस राष्ट्रीय पर्व को और भी खास और यादगार बना देंगे।

Independence Day DIY Craft Ideas For Kids 15 August Tricolor School Craft
तिरंगा क्राफ्ट आइडिया बच्चों के लिए - फोटो : Ai

तिरंगा पेपर फ्लैग

बच्चों के लिए सबसे सरल DIY प्रोजेक्ट पेपर तिरंगा बनाना है। इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री चाहिए,
 

  • चार्ट पेपर

  • केसरिया, सफेद और हरा रंग

  • नीला स्केच पेन

  • गोंद

  • आइसक्रीम स्टिक


कैसे बनाएं?

  • तीन रंगों की पट्टियां काटें।

  • बीच में अशोक चक्र बनाएं।

  • इन्हें स्टिक पर चिपका दें।

यह क्राफ्ट छोटे बच्चों के लिए भी आसान है।

Independence Day DIY Craft Ideas For Kids 15 August Tricolor School Craft
तिरंगा क्राफ्ट आइडिया बच्चों के लिए - फोटो : Ai

पेपर प्लेट से तिरंगा वॉल हैंगिंग

पुरानी पेपर प्लेट से सुंदर वॉल डेकोरेशन तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने का तरीका आसान है, 
 

  • प्लेट को तीन हिस्सों में रंगें।

  • बीच में अशोक चक्र बनाएं।

  • रिबन और कागज के फूलों से सजाएं।

  • पीछे धागा लगाकर दीवार पर टांग दें।

यह स्कूल की क्लासरूम सजावट के लिए भी शानदार विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day DIY Craft Ideas For Kids 15 August Tricolor School Craft
तिरंगा क्राफ्ट आइडिया बच्चों के लिए - फोटो : Ai

हैंडप्रिंट तिरंगा आर्ट

छोटे बच्चों को रंगों से खेलने का शौक होता है। उनकी हथेली की छाप से सुंदर तिरंगा पोस्टर बनाया जा सकता है।

सामग्री

  • वॉशेबल पेंट

  • सफेद चार्ट

  • ब्रश

बच्चे अपनी हथेली को केसरिया, सफेद और हरे रंग में डुबोकर तिरंगे का डिज़ाइन बना सकते हैं। यह यादगार स्मृति भी बन जाती है।

 

विज्ञापन
Independence Day DIY Craft Ideas For Kids 15 August Tricolor School Craft
तिरंगा क्राफ्ट आइडिया बच्चों के लिए - फोटो : Ai

आइसक्रीम स्टिक से तिरंगा फोटो फ्रेम

बच्चे अपनी स्वतंत्रता दिवस की फोटो के लिए खुद का फोटो फ्रेम बना सकते हैं।

सामग्री

  • आइसक्रीम स्टिक

  • गोंद

  • तिरंगे के रंग

  • सजावटी स्टिकर

इसे बनाकर बच्चे अपनी तस्वीर लगाकर कमरे में सजा सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed