Tricolor craft ideas For Kids 15 August : 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों, घरों और मुहल्लों में तिरंगा फहराया जाता है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है और बच्चे देशभक्ति गीतों व नृत्यों में हिस्सा लेते हैं। इस बीच हर तरफ तिरंगा मय रंग नजर आते हैं। बच्चों के लिए तो तरह तरह के तिरंगा उत्पाद बाजार में आ जाते हैं। जैसे कागज का तिरंगा झंडा, हैंडबैंड, स्टिकर्स आदि।
Independence Day Craft Ideas: 15 अगस्त पर बच्चों के लिए 5 आसान DIY क्राफ्ट, घर और स्कूल में जरूर करें ट्राई
DIY Tricolor Crafts: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे तिरंगा पेपर फ्लैग, पेपर प्लेट वॉल हैंगिंग, हैंडप्रिंट आर्ट, आइसक्रीम स्टिक फोटो फ्रेम, तिरंगा पिनव्हील, बुकमार्क, बैज और अशोक चक्र पेंटिंग जैसे आसान DIY क्राफ्ट बना सकते हैं। ये गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी विकसित करती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरंगा पेपर फ्लैग
बच्चों के लिए सबसे सरल DIY प्रोजेक्ट पेपर तिरंगा बनाना है। इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री चाहिए,
-
चार्ट पेपर
-
केसरिया, सफेद और हरा रंग
-
नीला स्केच पेन
-
गोंद
-
आइसक्रीम स्टिक
कैसे बनाएं?
-
तीन रंगों की पट्टियां काटें।
-
बीच में अशोक चक्र बनाएं।
-
इन्हें स्टिक पर चिपका दें।
यह क्राफ्ट छोटे बच्चों के लिए भी आसान है।
पेपर प्लेट से तिरंगा वॉल हैंगिंग
पुरानी पेपर प्लेट से सुंदर वॉल डेकोरेशन तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने का तरीका आसान है,
-
प्लेट को तीन हिस्सों में रंगें।
-
बीच में अशोक चक्र बनाएं।
-
रिबन और कागज के फूलों से सजाएं।
-
पीछे धागा लगाकर दीवार पर टांग दें।
यह स्कूल की क्लासरूम सजावट के लिए भी शानदार विकल्प है।
हैंडप्रिंट तिरंगा आर्ट
छोटे बच्चों को रंगों से खेलने का शौक होता है। उनकी हथेली की छाप से सुंदर तिरंगा पोस्टर बनाया जा सकता है।
सामग्री
-
वॉशेबल पेंट
-
सफेद चार्ट
-
ब्रश
बच्चे अपनी हथेली को केसरिया, सफेद और हरे रंग में डुबोकर तिरंगे का डिज़ाइन बना सकते हैं। यह यादगार स्मृति भी बन जाती है।
आइसक्रीम स्टिक से तिरंगा फोटो फ्रेम
बच्चे अपनी स्वतंत्रता दिवस की फोटो के लिए खुद का फोटो फ्रेम बना सकते हैं।
सामग्री
-
आइसक्रीम स्टिक
-
गोंद
-
तिरंगे के रंग
-
सजावटी स्टिकर
इसे बनाकर बच्चे अपनी तस्वीर लगाकर कमरे में सजा सकते हैं।