फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Museum Day 2023: क्यों मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस? जानें इतिहास और महत्व

Thu, 18 May 2023 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 18 May 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
International Museum Day 2023 History When and Why it is Celebrated Know Interesting Facts in Hindi
International Museum Day - फोटो : pexel

International Museum Day 2023: एक पौधा पेड़ बन जाए, फिर भी वह जीवित तब तक रहता है, जब तक जड़ों से जुड़ा रहता है। वैसे ही दुनिया के विकास के लिए इतिहास को याद रखना जरूरी है। अपनी संस्कृति, परंपरा, ऐतिहासिक दिन, लोग और धरोहरों को संभालकर रखना चाहिए, ताकि विकास का सही मार्ग तलाश सकें। इसी जरूरत को समझते हुए दुनियाभर के देश अपनी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली अतीत की स्मृतियों के अवशेषों और कलाकृतियों को एक सुरक्षित स्थान पर संरक्षित रखते हैं। इसे संग्रहालय कहा जाता है। संग्रहालय लोगों व आने वाली पीढ़ियों और अतीत की स्मृतियों के बीच का पुल है, जो हमें इतिहास से जुड़ता है। लोगों को इतिहास तक पहुंचाने और इससे जुड़ी चीजों को सहेजने के लिए विश्व भर में कई बड़े, बहुत पुराने और लोकप्रिय संग्रहालय मौजूद हैं। इन संग्रहालयों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस भी मनाया जाता है। अगली स्लाइड में जानिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास, इस दिन को मनाने के पीछे का कारण और महत्व।

International Museum Day 2023 History When and Why it is Celebrated Know Interesting Facts in Hindi
International Museum Day - फोटो : Pixabay

कब मनाते हैं अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस?

प्रतिवर्ष 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। संग्रहालय दिवस दुनिया के तमाम देशों में मनाते हैं। 2009 तक संग्रहालय दिवस को 90 से अधिक देशों में मनाया जाने लगा था। वहीं समय.अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस में हिस्सा लेने वाले देशों की संख्या 129 पहुंच गई। दुनियाभर में करीब 30000 से अधिक संग्रहालय हैं जो इस दिन को मनाते हैं।

International Museum Day 2023 History When and Why it is Celebrated Know Interesting Facts in Hindi
Culcutta Museum - फोटो : facebook

संग्रहालय दिवस का इतिहास

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) को पहली बार संग्रहालय दिवस मनाने का विचार आया और 1977 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई। उसके बाद हर साल 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाने लगा। विश्व के कई देशों के अंदर स्थापित संग्रहालय इस दिन का आयोजन करते हैं और संग्रहालय के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Museum Day 2023 History When and Why it is Celebrated Know Interesting Facts in Hindi
Albert Museum - फोटो : istock

आईकॉम के बारे में जानें

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) एक ऐसा संगठन है, जिसका मुख्य कार्य ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की चीजों को संजोकर रखना है। दुनियाभर में आईकॉम की 31 अंतरराष्ट्रीय समितियां हैं। इसके अलावा आईकॉम अहम वस्तुओं की अवैध तस्करी की रोकथाम का भी कार्य करता है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में संग्रहालयों को मदद भी मुहैया कराता है।

विज्ञापन
International Museum Day 2023 History When and Why it is Celebrated Know Interesting Facts in Hindi
भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 की थीम

प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की एक थीम तय होती है, इसका निर्णय इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम के द्वारा किया जाता है।  अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2023 की थीम ‘संग्रहालय स्थिरता और भलाई’ रखी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed