टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंध गई हैं। 5 फरवरी को करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से शादी करते हुए अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। करिश्मा तन्ना के बारे में तो लोग जानते हैं। फैंस के बीच करिश्मा तन्ना का प्रसिद्ध हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों का जिक्र होने पर करिश्मा तन्ना का नाम जरूर आता है, लेकिन करिश्मा तन्ना के जीवनसाथी बने वरुण बंगेरा के बारे में फेमस ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि वरुण बंगेरा कौन हैं? एक्टिंग से मोटी कमाई करने वाली करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा क्या काम करते हैं? वरुण बंगेरा कितना कमा लेते हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा में से कौन ज्यादा अमीर है? और करिश्मा तन्ना व वरुण बंगेरा की कुल संपत्ति मिलाकर दोनों कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं? चलिए जानते हैं करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की लाइफस्टाइल के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करिश्मा तमन्ना और वरुण बंगेरा कितना कमाते हैं? जानिए कपल की नेटवर्थ
कौन हैं वरुण बंगेरा?
करिश्मा तन्ना टीवी की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं लेकिन वरुण बंगेरा इस इंडस्ट्री से काफी दूर रहते हैं। वरुण बंगेरा मुंबई के रहने वाले हैं और वह एक बिजनेसमैन हैं। वरुण VB क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। इस पद को वह साल 2010 से संभाल रहे हैं।
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की नेटवर्थ
करिश्मा तन्ना जहां टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं तो वहीं वरुण बंगेरा का इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है। वरुण बंगेरा एक बिजनेसमैन हैं। वह वीबी क्राॅप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। 2010 से ही वह कंपनी के डायरेक्टर का पद संभाल रहे हैं। दोनों की नेटवर्थ की बात करें तो करिश्मा तन्ना की पांच मिलियन डॉलर यानी 37 करोड़ रुपयों की नेटवर्थ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा की कुल संपत्ति एक मिलियन डॉलर है।
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की कमाई
करिश्मा तन्ना महीने में 30 लाख रुपयों से ज्यादा कमा लेती हैं। वह एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज करती हैं। सालाना की कमाई लगभग 4 करोड़ से ज्यादा की है। वरुण बंगेरा की कमाई का पता नहीं चल सका है लेकिन एक कंपनी के डायरेक्टर होने के नाते उनकी कमाई भी अधिक होना अनुमानित है।
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा का कार कलेक्शन
करिश्मा तन्ना का मुंबई में 3 बीएचके लग्जरी फ्लैट है, जिसका इंटिरियर शानदार है। वहीं उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार है, जिसकी कीमत लगभग 71.90 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज बेंज ई क्लास, मर्सिडीज बेंज जीएलएस क्लास और ह्युंडई क्रेटा जैसी कार है।
कमेंट
कमेंट X