फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: कार्तिक आर्यन एक फिल्म से कमाते हैं करोड़ों, कार कलेक्शन है शानदार

Mon, 22 Nov 2021 01:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 22 Nov 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
kartik Aaryan Net worth earning car collection celebrity lifestyle
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं लेकिन अपने दम पर कार्तिक ने सिनेमा इंडस्ट्री में तो अपनी जगह बनाई ही, साथ ही किसी बड़े अभिनेता के जैसे ही अच्छी खासी प्राॅपर्टी बना ली। कार्तिक आर्यन की फिल्मों और एक्टिंग के लोग दीवाने हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कार्तिक आर्यन कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं। कई साल मुंबई के जिस मकान में कार्तिक आर्यन बतौर पेइंग गेस्ट रहते थे। कार्तिक ने उसी घर को खरीद लिया। एक फिल्म से मोटी कमाई करने वाले कार्तिक आर्यन के गैराज में करोड़ों की गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ये गाड़ियां कार्तिक ने अपने पैसों से खरीदी हैं। कार्तिक भले ही इंडस्ट्री से बाहर के हों लेकिन आज वह बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं। आज कार्तिक आर्यन का जन्मदिन है। इस मौके पर जानते हैं कार्तिक आर्यन की नेटवर्थ, घर, कार कलेक्शन के बारे में।

kartik Aaryan Net worth earning car collection celebrity lifestyle
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan

कार्तिक आर्यन का असली नाम

कार्तिक आर्यन मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी है। हालांकि बाद में कार्तिक अपने नाम के सात आर्यन लगाने लगे। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी फिल्म से की थी। प्यार का पंचनामा से उन्हें दर्शकों ने सराहा और इंडस्ट्री में पहचान मिली। उसके बाद 'सोनू की टीटू की स्वीटी' में लीड रोल मिला। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने लुका छुपी, पति पत्नी और वो में इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया। उनको सारा अली खान के साथ लव आज कल फिल्म में देखा जा चुका है।

kartik Aaryan Net worth earning car collection celebrity lifestyle
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan

कार्तिक आर्यन की इनकम

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर कार्तिक आर्यन एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा एड से भी कार्तिक की कमाई होती है। कार्तिक ओप्पो, फेयर एंड हैंडसम, वीट मेन, अरमानी एक्सचेंज वॉचेस, बॉम्बे शेविंग जैसे 16 ब्रांड्स का प्रचार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik Aaryan Net worth earning car collection celebrity lifestyle
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan

कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ

अभिनेता कार्तिक आर्यन का नेट वर्थ 5 मिलियन है यानी लगभग 36 करोड़ रुपये है। कार्तिक हर महीने लगभग 50 लाख रुपये तक कमा लेते हैं। वहीं सालाना उनकी 6 करोड़ की कमाई हो जाती है।

विज्ञापन
kartik Aaryan Net worth earning car collection celebrity lifestyle
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan

कार्तिक आर्यन का घर

एक्टर बनने का सपना लिए ग्वालियर से आए कार्तिक आर्यन ने मुंबई में एक घर किराए पर लिया था। कई साल वहां रहने के बाद कार्तिक ने उसी घर को खरीद लिया। कार्तिक मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहते हैं। उनके घर की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed