फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ व्रत: भूलकर भी न करें ये 5 काम, होता है बड़ा अपशगुन

Fri, 26 Oct 2018 10:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat: Do not ever try to commit these mistakes on this auspicious day

सुहागन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ इस महीने 27 अक्टूबर को शनिवार के दिन मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी होने से यह पर्व और भी शुभ हो गया है।यह व्रत पति की लंबी आयु के साथ अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की कामना से रखा जाता है। इस व्रत को रखने वाली हर महिला को आस्था के इस त्योहार से जुड़े कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा न करने पर व्रत का सारा पुण्य खत्म हो जाता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य विवेक शर्मा से कि इस दिन महिलाओं को भूलकर भी कौन से काम करने से बचना चाहिए। 

Karwa Chauth Vrat: Do not ever try to commit these mistakes on this auspicious day
काले कपड़े
इस दिन महिलाओं को भूलकर भी काले वस्त्र धारण करने की गलती नहीं करनी चाहिए।इसके अलावा सफेद साड़ी पहनने से भी बचना चाहिए। काला रंग सुहागिन महिलाओं के लिए अशुभ फलदायी माना जाता है।

दूसरी गलती भी जान लें
Karwa Chauth Vrat: Do not ever try to commit these mistakes on this auspicious day
कैंची और चाकू का इस्तेमाल करने से बचे
इस दिन कैंची का प्रयोग न करें। अक्सर महिलाएं कपड़े काटने के लिए कैंची का प्रयोग करती हैं। इस दिन भूलकर भी कैंची का प्रयोग न करें बल्कि उसे कहीं छुपा दें ताकि वो दिखे भी नहीं।इसके अलावा इस खास दिन महिलाओं को चाकू का इस्तेमाल करने की भी मनाही होती है। 

तीसरी गलती करने से भी बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat: Do not ever try to commit these mistakes on this auspicious day
निंदा मत करें
आपने ये कहावत तो कई बार सुनी होगी कि खाली दिमाग शैतान का घर। खाली बैठकर इस दिन आप किसी की निंदा मत करें। किसी की चुगली या बुराई करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।इसके अलावा अपने बड़ों का निरादर भी न करें।

चौथी गलती तो भूलकर भी न करें
विज्ञापन
Karwa Chauth Vrat: Do not ever try to commit these mistakes on this auspicious day
प्यार से बात करें
वैसे तो पति-पत्नी को हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि वो एक दूसरे से प्यार से बाते करें। आपस में कोई विवाद न करें। यदि कोई विवाहित महिला सारा दिन निराजल व्रत रखने के बाद भी अपने पति को डांटती है या उसका अपमान करती है तो उसका सारा व्रत बेकार हो जाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed