सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Lata Mangeshkar Net Worth: इतनी संपत्ति पीछे छोड़कर गईं हैं लता मंगेशकर, आसान शब्दों में यहां जानें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 08 Feb 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar death net worth home car collection
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की संपत्ति - फोटो : amar ujala

रविवार की सुबह लोगों के लिए छुट्टी का दिन, लेकिन सुबह-सुबह 8 बजे के आसपास एक अत्यंत दुखद खबर आई कि भारत रत्न और स्वर कोकिला एवं मशहूर गायिका लता मंगेशकर नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में लता जी हर किसी को छोड़कर चली गईं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से लता मंगेशकर का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हर कोई अपनी 'दीदी' के लिए दुआ कर रहा था, लेकिन अब लता जी नहीं रहीं। अपनी गायिकी से उन्होंने हर किसी का दिल जीता, और एक से बढ़कर एक गाने देश को दिए। 'जरा आंख में भर लो पानी' जैसे नाजाने कितने देशभक्ति, फिल्मों के लिए एल्बम के लिए आदि गाने लता मंगेशकर ने गाएं। अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया। वहीं, लता जी अपने साधारण जीवन जीने के लिए जानी जाती थीं। लता मंगेशकर तो अब नहीं रहीं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि वो अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गईं हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
lata mangeshkar death net worth home car collection
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की संपत्ति - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva

ऐसा था जीवन

  • 28 सितंबर 1929 को जन्मी लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी संगीतकार, शास्त्रीय गायक और थिएटर अभिनेता थे। जबकि मां गुजराती थीं। बचपन से ही अपने पिता से लता जी ने संगीत सीखा और महज 13 साल की उम्र में पिता के जाने के बाद उन्होंने गाने गाना शुरू कर दिया। आज वे जब गईं तो पीछे कई सम्मान और काफी संपत्ति भी छोड़कर गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar death net worth home car collection
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की संपत्ति - फोटो : social media

इस घर में रहती थीं लता जी

  • बात अगर लता मंगेशकर के घर की करें, तो वे मुंबई में रहती थीं। उनका आलीशान बंगला दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर स्थित है और इस घर का नाम प्रभु कुंज भवन है। अब इस घर में लता जी नहीं, पर उनकी यादें जरूर जिंदा रहेंगी।
lata mangeshkar death net worth home car collection
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की संपत्ति - फोटो : pti

इन कारों से चलती थीं 'दीदी'

  • लता जी एक साधारण जीवन जीती थीं, लेकिन वे काफी लग्जरी कारों से चलती थीं। उनके कार कलेक्शन में ब्यूक, शेवरले और क्रिसलर जैसी कारें शामिल थीं। वहीं, फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने ‘वीर ज़ारा’ के गाने के रिलीज होने के बाद लता जी को एक मर्सिडीज कार भी गिफ्ट की थी।
विज्ञापन
lata mangeshkar death net worth home car collection
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर की संपत्ति - फोटो : फाइल

इतनी संपत्ति छोड़ गईं हैं पीछे

  • अपनी अद्भुत गायिकी से जहां लता जी ने हर किसी का दिल जीता, तो वहीं काफी सम्मान, पुरस्कार और काफी दौलत भी कमाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 368 करोड़ रुपये है। लेकिन अब ये सब वे पीछे छोड़ गईं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed