Navratri Special Rangoli: नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। लोग अपने घरों के मंदिर में कलश स्थापना करते हैं और मां दुर्गा का स्वागत करते हैं। मान्यता है कि माता दुर्गा नौ दिन के लिए अपने भक्तों के घर पर वास करने आते हैं। इस दौरान माता के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है। लोग उपवास करते हैं। घर पर भजन कीर्तन होते हैं और माता से प्रार्थना करते हैं कि नवदुर्गा उनके घर विराजें। अब अगर माता आपके घर आने वाली हैं, तो खास तैयारी होनी चाहिए। माता के स्वागत में मंदिर की सजावट के साथ ही रंगोली बना सकते हैं। त्योहारों में रंगोली बनाने का अलग ही महत्व है। ऐसे में यहां आपको नवरात्रि की खास रंगोली डिजाइन बताई जा रही हैं, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं और फिर कलश स्थापना करके मां दुर्गा का स्वागत कर सकते हैं। ये रही नवरात्रि की रंगोली डिजाइन।
Navratri Rangoli 2022: करने जा रहे कलश स्थापना, तो बनाएं नवरात्रि की ये खास रंगोली डिजाइन
कलश वाली रंगोली
कलश स्थापना या घटस्थापना के लिए आप इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाकर नवरात्रि उत्सव को खास बना सकते हैं। इसमें कलश, दीप और रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो आटे व चावल से भी रंगोली की गोल आकृति की डिजाइन बना सकते हैं।
Happy Navratri Wishes: नवरात्रि के नौ दिन भेजें ये आकर्षक शुभकामना संदेश, यहां से करें डाउनलोड
चकोर रंगोली डिजाइन
नवरात्रि के मौके पर इस तरह की चकोर रंगोली डिजाइन आप आसानी से बना सकते हैं। रंग बिरंगे रंगोली के रंगों से घर के द्वार या मंदिर के पास सजावट कर सकते हैं। हरे, नीले और सफेद या लाल पीले रंगों का चयन करके रंगोली को आकर्षक बना सकते है।
फूलों की रंगोली
पीले, नारंगी और सफेद रंग के फूलों की पंखूड़ी से आकर्षक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। घर के मंदिर के पास या कलश स्थापना वाली जगह पर फूलों से सजी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
Navratri 2022: जानें देवी मां के 52 शक्तिपीठों के नाम और स्थान, दर्शन के लिए इन शहरों की ओर करें रुख
चावल और आटे से रंगोली डिजाइन
चावल को कई रंगों से रंग कर घर पर ही रंगोली के लिए सामग्री तैयार कर सकते हैं। रंग बिरंगे चावल से भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाना आसान और आकर्षक है।
