PM Narendra Modi Happy Birthday Wishes: आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे प्रसिद्ध भारतीय प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में हैं। उनका यह जन्मदिन भारत के लिए एक और कारण से खास है। आज नामीबिया से आए चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो-पालपुर अभयारण्य में बने बाड़ो में छोड़ा गया है। प्रधानमंत्री इस मौके पर मध्य प्रदेश में मौजूद रहे। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देना का सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। अगर आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन आकर्षक वाॅलपेपर को व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भेजकर बधाई दे सकते हैं।
PM Narendra Modi Happy Birthday Wishes: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए नरेंद्र मोदी को दें जन्मदिन की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने निर्णायक नेतृत्व और दूरदर्शिता से
भारत को विश्व पटल पर
विकास और प्रगति का पर्याय बनाने वाले
देश के सर्वप्रिय नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री
श्री नरेंद्र मोदी
को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
दृढ़ व्यक्तित्व के धनी
अपार ऊर्जा के स्त्रोत
प्रभावशाली कार्यसाधक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
भारत माता के सपूत, कर्म योगी,
ओजस्वी विचारक और भारत के यशस्वी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
भारत को पुनः विश्व गुरु के स्थान पर
पहुंचाने करने के लिए निरंतर प्रयासरत
और देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को
जन्मदिन की शुभकामनाएं।