फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rabindranath Tagore Jayanti 2022: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर जानें उनके जीवन से जुड़ी ये पांच रोचक बातें

Sat, 07 May 2022 01:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 May 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Rabindranath Tagore Jayanti 2022 Know 5 Interesting Facts About His Life News in Hindi
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2022 - फोटो : amar ujala

Rabindranath Tagore Jayanti 2022: भारत के राष्ट्रगान के रचयिता, कवि और बहुमुखी प्रतिभा के धनी रवींद्रनाथ टैगोर की आज जयंती है। 7 मई 1861 में रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था। भारत में 7 मई तो वहीं बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती 9 मई को मनाई जाती है। रवींद्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। कम लोगों को पता होगा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' तो लिखा ही था, लेकिन बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' भी लिखा है। उन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है, जिसके साथ ही वह पहले गैर यूरोपीय गीतकार बन गए। रवींद्रनाथ टैगोर की उपलब्धियां कम नहीं। उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो ज्यादातर लोगों को पता नहीं। उनके बारे में कहा जाता है कि रवींद्रनाथ टैगोर को कलर ब्लाइंडनेस था। रवींद्रनाथ टैगोर के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और रोचक बातें जान लीजिए। 

Rabindranath Tagore Jayanti 2022 Know 5 Interesting Facts About His Life News in Hindi
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2022 - फोटो : facebook

रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म और बचपन

रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को जोड़ासांको में हुआ था। उनके पिता का नाम देवेंद्र नाथ टैगोर था और माता शारदा देवी थीं। बंगाली परिवार में जन्में रवींद्रनाथ टैगोर 14 भाई बहनों में सबसे छोटे थे। रवींद्रनाथ टैगोर पढ़ाई में अच्छे थे। उन्होंने प्रतिष्ठित सेंट जेवियर स्कूल में अपनी शुरुआती शिक्षा ली।

Koo App

Government of Bangladesh will organise several programmes across the country to celebrate the 181st Birth Anniversary of Gurudev #RabindranathTagore on 8th of May. The main event will be held at the Rabindra Kuthibari in Shilaidaha of Kumarkhali upazila of Kushtia district.

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 5 May 2022

Rabindranath Tagore Jayanti 2022 Know 5 Interesting Facts About His Life News in Hindi
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2022 - फोटो : facebook

टैगोर के सपने और शिक्षा

रवींद्रनाथ टैगोर बैरिस्टर बनना चाहते थे। अपने इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने 1878 में इंग्लैंड के ब्रिजस्टोन पब्लिक स्कूल में दाखिला ले लिया। बाद में लंदन कॉलेज विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई की। लेकिन 1880 में बिना कानून की डिग्री लिए ही वह वापस स्वदेश आ गए।

Koo App

#rabindranathtagorejayanti i

View attached media content

- नरेश बंसल सांसद राज्य सभा (@नरेश_बंसल_सांसद_राज्य_सभा) 7 May 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Rabindranath Tagore Jayanti 2022 Know 5 Interesting Facts About His Life News in Hindi
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2022 - फोटो : amar ujala

रवींद्रनाथ टैगोर एक कवि

सभी जानते हैं कि रवींद्रनाथ टैगोर एक प्रतिष्ठित कवि, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार समेत साहित्य की कई विधाओं में निपुण थे। उन्हे बचपन से ही कविताएं और कहानियां लिखने में रूचि थी। महज आठ साल की उम्र में रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी पहली कविता लिखी थी। वहीं 16 साल की उम्र में टैगोर की पहली लघुकथा प्रकाशित हो गई थी। जब वह पढ़ाई करके वापस भारत आए तो उन्होंने फिर से लिखना शुरू किया।

Koo App

Humble tributes to the Nobel Laureate, Shri #RabindranathTagore ji on his Birth Anniversary. 🎉🎁🎊 #rabindrajayanti #rabindranathtagor #rabindrajayanti #rabindranathtagorejayanti #rabindranathtagore🙏 #rabindranathtagore

View attached media content

- Ravi Kumar Dubey (@ravikdubey360) 7 May 2022

विज्ञापन
Rabindranath Tagore Jayanti 2022 Know 5 Interesting Facts About His Life News in Hindi
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2022 - फोटो : amar ujala

रवींद्रनाथ टैगोर का करियर

1901 में पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्र में टैगोर ने शांतिनिकेतन स्थित एक प्रायोगिक विद्यालय की स्थापना की थी। इस विद्यालय में टैगोर ने भारत और पश्चिमी परंपराओं को मिलाने की कोशिश की। टैगोर विद्यालय में ही रहने लगे। बाद में 1921 में यह विद्यालय विश्व भारती विश्वविद्यालय बन गया।

Koo App

A Glimpse Into The Past! On the anniversary of India’s first Nobel laureate, have a look at the rare and unseen collection of pictures from life of the legend, #RabindranathTagore that will drift you back in time. #IndianRailways

View attached media content

- Ministry of Railways (@RailMinIndia) 7 May 2022

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed