फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Gandhi Net Worth: राहुल गांधी की कुल संपत्ति है करोड़ों में, जानें कांग्रेस नेता की लाइफस्टाइल

Tue, 13 Sep 2022 11:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 Sep 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Net Worth Lifestyle Age Education Qualification and Fitness Routine In Hindi
राहुल गांधी की नेट वर्थ - फोटो : twitter/rahulgandhi

Rahul Gandhi Net Worth: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से इन दिनों चर्चा में हैं। इस बार राहुल गांधी के कपड़ों पर विपक्षियों ने निशाना साधा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्ष ने दावा किया है कि राहुल गांधी की टी शर्ट की कीमत 41 हजार रुपये से भी ज्यादा है। उनकी टी शर्ट कलेक्शन को काफी महंगा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के कपड़े बर्बरी ब्रांड के हैं। यह ब्रांड दुनिया का काफी पुराना और महंगा ब्रांड है। सवाल है कि आखिर उनकी एक टी शर्ट अगर हजारों की बताई जा रही हैं, तो राहुल गांधी कितनी कमाई करते होंगे? राहुल गांधी राजनीति का एक जाना माना नाम हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं, हालांकि उन्होंने खुद ही इस पद को त्याग दिया था। अमेठी के सांसद रहे, लेकिन बाद में स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए और यूपी की राजनीति से बाहर हो गए। इसके बाद प्रियंका गांधी को यूपी की राजनीति का उभरता चेहरा बना दिया गया। वहीं राहुल गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का चेहरा हैं। लेकिन क्या आपको राहुल गांधी के निजी जीवन के बारे में जानकारी है, राहुल गांधी का घर, शौक, गाड़ियां, नेट वर्थ के बारे में जानें सबकुछ।

Rahul Gandhi Net Worth Lifestyle Age Education Qualification and Fitness Routine In Hindi
राहुल गांधी की नेट वर्थ - फोटो : twitter/rahulgandhi

राहुल गांधी का बचपन और शिक्षा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी हैं। राहुल गांधी इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के पोते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा 1989 में दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पूरी की। स्नातक के पहले साल की परीक्षा देने के बाद राहुल गांधी ने हार्वड विश्वविद्यालय में दाखिला ले लिया और आगे की पढ़ाई विदेश में रहकर ही की। पिता के निधन के बाद सुरक्षात्मक कारणों से राहुल फ्लोरिडा के रॉलिंस कॉलेज शिफ्ट हो गए। यहां राहुल ने अपनी नाम और पहचान छुपाकर शिक्षा ली। सिर्फ काॅलेज प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी को ही इस बारे में पता था। यहां वह राॅल विंसी के नाम से पढ़ते थे। बाद में राहुल गांधी ने 1995 में कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एम फिल की डिग्री हासिल की।

Rahul Gandhi Net Worth Lifestyle Age Education Qualification and Fitness Routine In Hindi
राहुल गांधी की नेट वर्थ - फोटो : twitter/rahulgandhi

राहुल गांधी की फिटनेस

बहुत कम लोगों को पता होगा कि राहुल गांधी ने जापानी मार्शल आर्ट 'ऐकिडो' में ट्रेनिंग ली है। ऐकिडो ऐसा मार्शल आर्ट में व्यक्ति को बिना किसी हथियार के अपने विरोधी को पस्त करने की कला सिखाई जाती है। उम्र के 50 साल पार कर चुके राहुल गांधी काफी फिट दिखते हैं। वह प्रतिदिन सुबह साइकिलिंग करते हैं। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग और स्कूबा डाइविंग भी पसंद है। राहुल रोजाना अपना कुछ वक्त जिम में बिताते हैं और वर्क आउट करते हैं। पिछले साल तमिलनाडु में कन्याकुमारी स्थित एक स्कूल में राहुल ने मंच पर सबके सामने पुश अप्स लगाएं थे और छात्रों को फिटनेस मंत्र दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi Net Worth Lifestyle Age Education Qualification and Fitness Routine In Hindi
राहुल गांधी की नेट वर्थ - फोटो : एएनआई

राहुल गांधी की रूटीन लाइफ

सांसद राहुल गांधी की रूटीन लाइफ काफी साधारण है। वह हेल्दी डाइट लेते हैं। सुबह नाश्ते में इडली-डोसा और सांभर के अलावा ड्राई फ्रूट्स का सेवन पसंद करते हैं। वहीं फिट रहने के लिए नींबू पानी और साॅफ्ट ड्रिंक्स लेते हैं। लंच व डिनर में वह दाल-चावल, रोटी सब्जी के अलावा दक्षिण भारतीय खाना खाने के शौकीन हैं। शाकाहारी खाने के साथ ही राहुल नॉनवेज खाना भी खाते हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Net Worth Lifestyle Age Education Qualification and Fitness Routine In Hindi
राहुल गांधी की नेट वर्थ - फोटो : Twitter@ Rahul Gandhi

राहुल गांधी की नेट वर्थ

गांधी परिवार से ताल्लुक रखने के कारण राहुल गांधी की गिनती अमीर राजनेताओं में होती है हालांकि हलफनामे में दाखिल पत्र के मुताबिक राहुल गांधी की नेटवर्थ लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी महीने में 10 लाख और सालाना एक करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed